Home Blog CG PoliticalNews :- PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, हर्षिता...

CG PoliticalNews :- PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, हर्षिता पांडे बोलीं- सेवा को संस्कार और राष्ट्रनिर्माण को बनाएंगे संकल्प, यात्रा जन-जन तक पहुंचाएंगे, 17 सितंबर से BJP का ‘सेवा संकल्प अभियान’

0

CG PoliticalNews :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर BJP ने महीनेभर के ‘सेवा संकल्प अभियान’ का ऐलान किया है। जांजगीर में हर्षिता पांडे ने कहा- मोदी की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा जन-जन तक पहुंचाएंगे; 17 सितंबर को रक्तदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य शिविरों के साथ ‘सेवा दिवस’ मनाया जाएगा।

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का फैसला किया है। जांजगीर-चांपा में भी इस अभियान के तहत सेवा, जनकल्याण, जनजागरूकता और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

Ro.No - 13954/39

भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडे ने अभियान का पूरा खाका सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

एक महीना…सेवा और संकल्प के नाम

हर्षिता पांडे के मुताबिक एक महीने तक चलने वाले अभियान में अलग-अलग थीम पर कई कार्यक्रम होंगे। इनमें ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से होगी। भाजपा इस दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन और पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके।

हर्षिता पांडे का कार्यकर्ताओं को संदेश

प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है, बल्कि सेवा को संस्कार और राष्ट्रनिर्माण को संकल्प बनाने का अवसर है।
रेस वार्ता में अम्बेश जांगड़े, अमर सुल्तानिया, नंदनी रजवाड़े, पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रवि पाण्डेय, विकास शर्मा और राकेश रूपवानी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here