Home Blog श्री शक्ति पूजन भंडार का भव्य शुभारंभ, धर्माचार्य पं. दुर्गेश शर्मा ने...

श्री शक्ति पूजन भंडार का भव्य शुभारंभ, धर्माचार्य पं. दुर्गेश शर्मा ने किया उद्घाटन

0

संतों की उपस्थिति में संचालक प्रीतेश अवस्थी को मिला आशीर्वाद

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13954/39

मस्तूरी। मस्तूरी नगर सभी त्यौहारों के पूजा-पाठ एवं धार्मिक सामग्री की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से मस्तूरी सत्कार भवन के पास श्री शक्ति पूजन भंडार का विधिवत शुभारंभ किया गया। दुकान का शुभारंभ धर्माचार्य पं. दुर्गेश शर्मा द्वारा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक प्रीतेश अवस्थी को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के अनेक संत-महात्माओं एवं धर्मप्रेमी लोगों की विशेष उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच प्रतिष्ठान के सफल संचालन एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में पहुंचे संतों ने भी संचालक प्रीतेश अवस्थी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धार्मिक सामग्री से जुड़ा व्यवसाय लोगों की आस्था और जरूरतों से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे प्रतिष्ठान समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री शक्ति पूजन भंडार में पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग होने वाली विभिन्न आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा गया है, जिससे मस्तूरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को धार्मिक सामग्री के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

संचालक प्रीतेश अवस्थी ने शुभारंभ अवसर पर उपस्थित धर्माचार्य, संत-महात्माओं एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण धार्मिक सामग्री उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। संतों की उपस्थिति और आशीर्वाद से पूरा आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here