Home Blog भारत के विकास और जिम्मेदार नागरिक बनने का लिया संकल्प

भारत के विकास और जिम्मेदार नागरिक बनने का लिया संकल्प

0

कांकेर । माटवाड़ा लाल पटेलपारा प्राथमिक/माध्यमिक शाला माटवाड़ा लाल पटेलपारा में “सेवा संकल्प जागरूकता रैली” का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

Ro.No - 13954/39

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिए पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश का विकास केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य और सहभागिता से ही संभव है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भारत के विकास, स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी से करने का संकल्प लिया। साथ ही अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने और समाज को जागरूक करने का प्रण लिया गया।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच भावेश कुमार गोटा, उपसरपंच रोशन साहू, पंचगण, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को नई ऊर्जा मिली।

विद्यालय परिवार ने कहा कि सेवा का भाव ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाएगा, तभी एक विकसित, स्वच्छ, शिक्षित और सशक्त भारत का निर्माण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here