Home Blog राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता बनी कांकेर पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान का...

राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता बनी कांकेर पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान का मंच ।

0
खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया गया जागरूक ।
युवाओं को “साइबर वॉलंटियर” बनकर साइबर सुरक्षा का संदेश आगे बढ़ाने किया गया प्रेरित ।

जिला वेटलिफ्टिंग संघ, कांकेर के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम, कांकेर में दिनांक 11 से 13 सितंबर 2026 तक राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, भापुसे के निर्देशन में संचालित “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत कांकेर पुलिस द्वारा इस बड़े खेल आयोजन को साइबर जागरूकता के प्रभावी मंच के रूप में उपयोग किया गया। प्रतियोगिता में शामिल

Ro.No - 13954/39

खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री योगेश साहू की उपस्थिति में कांकेर पुलिस की टीम द्वारा युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।

 साइबर अपराध से बचाव के बताए महत्वपूर्ण उपाय:

UPI एवं ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की गई। बताया गया कि पुलिस अथवा कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” कर पैसे जमा कराने के लिए बाध्य नहीं करती।

अनजान लिंक, QR कोड एवं संदिग्ध मोबाइल एप्लीकेशन पर क्लिक अथवा डाउनलोड नहीं करने की समझाइश दी गई।

सोशल मीडिया एवं मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फर्जी नौकरी, इनाम, लोन, निवेश एवं ऑनलाइन ट्रेडिंग संबंधी ऑफर से सावधान रहने की अपील की गई।

युवाओं को बनाया जा रहा साइबर सुरक्षा का सहभागी

कांकेर पुलिस द्वारा युवाओं को केवल साइबर जागरूकता का संदेश देने तक सीमित न रखते हुए उन्हें “साइबर वॉलंटियर” के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कांकेर पुलिस का उद्देश्य है कि जिले के अधिक से अधिक नागरिक साइबर अपराध के प्रति सजग, जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनें तथा युवा वर्ग साइबर सुरक्षा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सहभागी बने।

📢  कांकेर पुलिस की अपील

“साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत हथियार जागरूकता है।”स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here