Home Blog 17 सितंबर को दीपों से रोशन होगा एमसीबी जिला, ‘आशीर्वाद का दीया’...

17 सितंबर को दीपों से रोशन होगा एमसीबी जिला, ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान

0

एमसीबी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के सम्मान में 17 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शाम को जिलेभर के घरों, तालाबों, सरोवरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं को व्यक्त करने का अवसर है।

Ro.No - 14097/148

उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से संपर्क कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने आह्वान किया कि 17 सितंबर की शाम हर घर में दीप जले और पूरा एमसीबी जिला रोशनी से जगमगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here