Home Blog राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत कृषक प्रशिक्षण शिविर ...

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत कृषक प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। कृषि विभाग मस्तूरी द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोड़की एवं सोन (सोनसरी) में कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन एवं कम लागत में बेहतर उत्पादन लेने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए.के. आहिरे, कृषि वैज्ञानिक बंजारे मैडम, बीज प्रमाणीकरण विभाग की सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी मंजुला वर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शशिकांत सहारे, किसान बीज सहकारी समिति रिसदा के अध्यक्ष राघवेंद्र चंदेल तथा सरपंच दसेराम मरकाम सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं लगभग 45 किसान उपस्थित रहे।

Ro.No - 13954/39

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को सामयिक कृषि सलाह, कीट एवं व्याधि नियंत्रण, संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग, फसल उपचार विधि तथा उन्नत तकनीक से बीज उत्पादन लेने के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। किसानों को अधिक से अधिक रकबे में दलहन एवं तिलहन फसलों की बोनी कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए ए के आहिरे ने किसानों से पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही आगामी रबी फसलों की तैयारी, गुणवत्तापूर्ण बीज की व्यवस्था, समन्वित कृषि तथा कम लागत वाली कृषि तकनीकों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण में प्रदीप सिंह, जयराम, नेतराम, रामगोपाल, केसव, दशरथ, प्रेमकुमार, कुलदीप, शैलेन्द्र, दूजराम एवं चंद्रभान सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। किसानों ने कृषि विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए प्रशिक्षण में मिली वैज्ञानिक जानकारी को खेती में अपनाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here