प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी थाना में नए थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार प्रमोद अवस्थी पत्रकार राजू तिवारी स्टेट टीवी इंडिया चैनल के संपादक सुधीर सुमन, गौ सेवा आयोग के सदस्य गौ सेवक सौमित्र शुक्ला सौरभ शुक्ला,तथा अन्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा थाना पहुंचकर बुके भेंट करते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा से क्षेत्र की कानून व्यवस्था सहित विभिन्न स्थानीय विषयों को लेकर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान मस्तूरी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बातचीत हुई। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और थाना प्रभारी के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
नए थाना प्रभारी से मुलाकात को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से मस्तूरी क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।



