Home Blog सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संकुल केंद्र बालक पचपेड़ी द्वारा शनिवार, 19 सितंबर 2026 को शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

Ro.No - 13954/39

प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत विभिन्न शालाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक राहुल देव भारद्वाज ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, संवेदना, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

एसएमसी अध्यक्ष शासकीय कन्या प्राथमिक शाला पचपेड़ी रमेश सूर्यकांत ने शासन की मंशा एवं अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं एमएमसी अध्यक्ष सेजेस पचपेड़ी अश्वनी टंडन ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने तथा उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
उक्त अवसर पर शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here