Home Blog युवा उड़ान कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर को नरहरदेव विद्यालय परिसर में...

युवा उड़ान कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर को नरहरदेव विद्यालय परिसर में जिले के लगभग एक हजार युवा शामिल होंगे

0

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत विजन-2047’ से जोड़ने तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कांकेर के शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर परिसर (डोम) में 22 सितंबर को में दोपहर 12 बजे से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम की अवधि 2 घंटे 10 मिनट की होगी, इसमें तीन आमंत्रित विषय विशेषज्ञों हेतु 01 घंटा 30 मिनट तथा युवाओं के साथ संवाद, प्रश्नोत्तर एवं सुझाव के लिए 40 मिनट निर्धारित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here