Home Blog सेवा संकल्प अभियान के तहत खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल...

सेवा संकल्प अभियान के तहत खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

0
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश

रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान-‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 23 सितंबर को शाम रायगढ़ के खर्रा घाट, केलो नदी तट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठक, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत, सुरक्षा, चिकित्सा और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित रूप देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here