Home Blog मिशन रक्षक के तहत पखांजूर अनुविभाग में 320 युवाओं के निःशुल्क शारीरिक...

मिशन रक्षक के तहत पखांजूर अनुविभाग में 320 युवाओं के निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण का शुभारंभ।

0
सुदूर एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को पुलिस एवं पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी का मिलेगा अवसर ।
कांकेर पुलिस के प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा कराया जाएगा नियमित शारीरिक प्रशिक्षण।
युवाओं को अवसर, तैयारी को दिशा और लक्ष्य तक पहुंचने का संकल्प।”

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी पखांजूर श्री तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में मिशन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 को सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पखांजूर में शुभारंभ किया गया।

Ro.No - 13954/39

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण, दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को पुलिस, पैरामिलिट्री एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती हेतु आवश्यक शारीरिक दक्षताओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है ताकि युवा कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के साथ पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में अपना भविष्य बना सकें।

पखांजूर अनुविभाग में “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 514 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें—उद्घाटन अवसर पर 320 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया, जिसमें 190 पुरुष एवं 130 अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे।

कांकेर पुलिस द्वारा युवाओं को भर्ती की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भानुप्रतापपुर, आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा एवं अंतागढ़ में “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा चुका है। साथ ही इन क्षेत्रों में युवाओं को नियमित रूप से शारीरिक प्रशिक्षण एवं भर्ती परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

“मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी सप्ताह में कांकेर में भी “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण साह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका शाह, मंडल अध्यक्ष श्री दीपांकर राय, बंग समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज मंडल, पार्षद श्री दीनानाथ चूरेन एवं श्री सुखरंजन उसेंडी, पुराना बाजार कमेटी अध्यक्ष श्री विप्लव साह, एसडीएम श्री मनीष देव साहू, तहसीलदार श्री केतन भुआर्य, BSF कमांडेंट श्री अरुण सिंह गंगवार, जनपद CEO श्री उदय प्रकाश नाग, PWD सब इंजीनियर श्री अमित भारद्वाज, वन विभाग रेंजर श्री देवदत्त ताराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन, मेहनत एवं लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है। युवाओं को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के नेतृत्व में जिले के युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने, उनकी प्रतिभा एवं क्षमता को निखारने तथा उन्हें रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here