Home Blog 82 श्रद्धालुओं ने तिरुपति बालाजी और महालक्ष्मी मंदिर में किए दर्शन

82 श्रद्धालुओं ने तिरुपति बालाजी और महालक्ष्मी मंदिर में किए दर्शन

0

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा 19 सितंबर को सारंगढ़ जिले से प्रारंभ हुई। आदरणीय सुभाष जालान पूर्व जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, के नेतृत्व में 82 श्रद्धालुओं का दल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

तीर्थ यात्रा में श्रद्धालुओं ने श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री वेंकटेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर की भव्यता, धार्मिक वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य एवं आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से प्रभावित किया।

Ro.No - 13954/39

इसके बाद यात्रा दल ने पद्मावती मंदिर में दर्शन किए तथा कपिल धारा के मनोरम झरने एवं प्राकृतिक वातावरण का भी आनंद लिया। शांत एवं मनोहारी वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की।

यात्रा के अगले पड़ाव में श्रद्धालु तमिलनाडु के वेल्लूर पहुंचे, जहां प्रसिद्ध श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। स्वर्णिम सजावट, भव्य वास्तुकला और सुंदर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही यात्रा दल ने पावन महालक्ष्मी मंदिर में भी श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ महालक्ष्मी एवं श्री तिरुपति बालाजी से सभी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

धार्मिक यात्रा के दौरान पूरे दल में उत्साह, भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

सुभाष जालान जी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में कुल 82 श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यात्रा में शामिल सदस्यों ने प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन को आध्यात्मिक, सुखद एवं यादगार अनुभव बताया तथा यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं ने सुभाष जालान का आभार व्यक्त किया

यात्रा का समापन:

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का दल सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए वापस रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस धार्मिक यात्रा के दौरान प्राप्त आध्यात्मिक अनुभव लंबे समय तक स्मरणीय रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here