Home Blog नमामि भारतम् से विश्व कीर्तिमान की ओर विद्याभारती

नमामि भारतम् से विश्व कीर्तिमान की ओर विद्याभारती

0

लक्ष्मीपुर, रायगढ़। विद्याभारती के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ द्वारा भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं राष्ट्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “नमामि भारतम्” अभियान चलाया जा रहा है। विद्याभारती के लक्ष्य के अनुरूप इस अभियान के माध्यम से विश्व कीर्तिमान (World Record) स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री चक्रधर पटेल जी ने कहा कि यह अभियान भारतीय संस्कृति और संस्कारों को विश्व पटल पर पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Ro.No - 13954/39

विद्यालय के व्यवस्थापक श्री लक्ष्मण प्रसाद कटकवार जी ने भैया-बहनों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

वहीं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विनिता श्रीवास जी ने सभी अभिभावकों एवं पूर्व छात्रों से अधिक से अधिक सहभागिता कर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

समय :- प्रातः 10:30 स्थान :- लक्ष्मीपुर रायगढ़

विद्यालय परिवार ने कहा कि जी“नमामि भारतम्” केवल विश्व कीर्तिमान का प्रयास नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभाव को विश्व तक पहुंचाने का संकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here