Home Blog जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने ग्राम पंचायत कोड़ेजुंगा में निर्माण कार्यों...

जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने ग्राम पंचायत कोड़ेजुंगा में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

0
दीपावली से पहले सभी श्रमिकों को मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने विकासखंड कांकेर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेजुंगा का दौरा कर ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना के तहत निर्माणाधीन कृषि तालाब एवं मुक्तिधाम के कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्रमिकों से संवाद कर मजदूरी भुगतान की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री मंडावी ने कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर मजदूरी भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने श्रमिकों से पूछा कि क्या उन्हें कार्य करने के 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान मिल रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी श्रमिकों को उनकी मजदूरी का भुगतान दीपावली से पहले सुनिश्चित किया जाए, ताकि त्योहार के अवसर पर श्रमिकों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Ro.No - 14097/148
जिले में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वीकृत हैं विभिन्न निर्माण कार्य

वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत कांकेर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 455 स्कूल भवन, 115 ग्राम पंचायत भवन, 96 सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन, 279 बालिका शौचालय, 125 आंगनबाड़ी भवन तथा 282 मुक्तिधाम शेड निर्माण के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here