Home Blog मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने दिए सतर्कता...

मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने दिए सतर्कता एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

0
28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा की संभावना, संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम संबंधी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले में आवश्यक सतर्कता बरतने तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों की निरंतर निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Ro.No - 14097/148

कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निचले क्षेत्रों, जलभराव एवं बाढ़ की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं अन्य बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रखने तथा जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यकता पड़ने पर जल निकासी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित की जाए। आम नागरिकों तक मौसम संबंधी चेतावनियां समय पर पहुंचाई जाएं, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में जनहानि एवं अन्य नुकसान से बचाव के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here