Home Blog 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि...

30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

0

रायगढ़,  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 30 अक्टूबर 2026 को किसानों को 24वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से देशभर के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18,680 करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा।

जिले में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के कृषि विज्ञान केंद्रों, विकासखंड कार्यालयों और पंचायत मुख्यालयों में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और कृषि मंडियों में भी किसानों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश गए हैं। कार्यक्रम के माध्यम से किसान प्रधानमंत्री के संबोधन और किस्त जारी किए जाने का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इसके लिए वेबकास्ट लिंक http://pmindiawedcast.nic.in/उपलब्ध कराया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे 30 अक्टूबर को अपने नजदीकी निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ में भाग लें और योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here