मोर मितान’ अभियान के तहत प्रभावी बीट पुलिसिंग, जनसंपर्क एवं सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर।
अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 बीट आरक्षको को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।
दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जिला कांकेर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर श्री बद्रीनारायण मीणा (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने पुलिस लाइन कांकेर के सभाकक्ष में ‘मोर मितान’ कांकेर पुलिस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त बीट आरक्षकों की बैठक ली।
बैठक में बीट आरक्षकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आमजन से नियमित संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक ने बीट आरक्षकों को कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं जिम्मेदारी से करते हुए प्रभावी सामुदायिक पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपने बीट क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय पुलिसिंग करने वाले 11 बीट आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, एसडीओपी श्री हरीश पाटिल, डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे, डीएसपी मुख्यालय सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक श्री गोविन्द वर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



