शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लोहत्तर में आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम।
विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को शहीद के अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान से कराया गया अवगत।
युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का दिया गया संदेश।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक, उत्तर बस्तर कांकेर के मार्गदर्शन में दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित पुलिस झण्डा दिवस एवं पुलिस स्मृति सप्ताह के अंतर्गत थाना लोहत्तर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में थाना लोहत्तर परिसर में वीर शहीद कृष्णा कोमरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया गया। इसके पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लोहत्तर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को शहीद कृष्णा कोमरा के जीवन, अदम्य साहस, वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं शहीदों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर थाना लोहत्तरप्रभारी श्री ऋषभ वाजपेयी व अन्य पुलिस स्टाफ, शाला के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने शहीद कृष्णा कोमरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।




