Home Blog चौकी हल्बा थाना नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

चौकी हल्बा थाना नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

0
उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने घर बाड़ी में छुपाकर रखे मादक पदार्थ गांजा के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
आरोपी द्वारा अधिक धन उपार्जन हेतु अवैध रूप से करता था गांजे की खेती।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब. कांकेर के निर्देषन में, श्री योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री हरीश पाटिल, अनुविभीगीय अधिकारी पुलिस कार्यालय कांकेर के पर्यवेक्षण में चौकी हल्बा थाना नरहरपुर द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्व लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 05.11.2026 को चौकी हल्बा पुलिस हम. स्टाफ के ग्राम भ्रमण पर देहात की ओर गये थे भ्रमण के दौरान पता चला कि,ग्राम गितपहर में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा है एवं अपने घर बाड़ी में गांजा का पौधा लगाया हुआ है की सूचना तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय बैरागी पिता स्व. चमरू राम उम्र 46 वर्ष निवासी गितपहर चौकी हल्बा थाना नरहरपुर का रहने वाला बताया, आरोपी के घर बाड़ी का तलाशी करने पर बाड़ी में लकड़ी के लट्ठा के पास मादक पदार्थ गांजा एवं एक नग गांजा का पौधा मिला, जिसे मौके पर माप कराया गया जो 274 ग्राम सुखा गांजा किमती 14000 रू. एवं गांजे का पौधा जड़, तना, पत्ती सहित कुल वजन 2.600 किलो ग्राम किमती 140000.00 रू. कुल किमती 154000.00 रू. को जप्त किया गया। उक्त मामले में चैकी हल्बा में अपराध क्रमांक /2026 धारा 20(क)(I) 20(ख)(I I )(अ),8 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Ro.No - 14097/148
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-

1. संजय बैरागी पिता स्व. चमरू राम उम्र 46 वर्ष निवासी गितपहर चौकी हल्बा थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)

बरामदगी का विवरण:- एक सफेद रंग की प्लास्टिक झिल्ली में रखा 274 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 14000 रू. एवं एक नग नमी युक्त मादक गांजा का पौधा डंगाल हल्का मिट्टी जड़ युक्त, हरा पत्ती तना सहित जिसका वजन 2.600 किग्रा किमत 140000 रू. कुल जुमला किमती 154000.00 रू.

पुलिस टीम का विवरण:-

पी.एस.आई. पियुष कुमार यादव चौकी प्रभारी हल्बा, सउनि राकेश कुमार स्वर्ण, प्र.आर. 1549 संतराम नेताम, 100 मकुन्द मंडावी, 595 चन्द्रभान टेकाम, 633 सुकदेवराम ध्रुव, आर. 1000, 937, 966, 1234, 1383, 512, म.आर. 642 एवं चौकी हल्बा व थाना नरहरपुर स्टाफ़

कांकेर पुलिस की अपील:-

अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देष्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिएअपराधिकहेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालितकी जा रही है। यहाँदी गई हर सूचना एवंसूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। ‎

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here