Home Blog उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

0
Oplus_131072
अंकों के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से ₹1,250 नगद, सट्टा-पट्टी, पेन एवं 02 मोबाइल फोन जब्त।
घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा उजियारा अभियान के तहत सट्टा एवं जुआ जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 07.11.2026 को थाना चारामा पुलिस देहात भ्रमण एवं जुर्म-जरायम पतासाजी पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मांझीपारा तुएगहन में एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी के माध्यम से अंकों पर सट्टा लिखकर खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Ro.No - 14097/148

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मधुसुधन कुमेटी, पिता बुधुराम कुमेटी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तुएगहन, थाना चारामा, जिला कांकेर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ₹1,250 नगद, अंकों में लिखी सट्टा-पट्टी, एक सफेद रंग का पेन तथा दो मोबाइल फोन (एक रियलमी एवं एक ओप्पो कंपनी) बरामद हुए। उक्त सामग्री को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

जब्त सामग्री का विवरण

1. नगदी रकम – ₹1,250।
2. अंकों में लिखी सट्टा-पट्टी।
3. एक नग सफेद रंग का पेन।
4. दो नग मोबाइल फोन (रियलमी एवं ओप्पो कंपनी)।

गिरफ्तार आरोपी

मधुसुधन कुमेटी, पिता बुधुराम कुमेटी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तुएगहन, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)।

सराहनीय पुलिस टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि दुष्यंत दीवान एवं आरक्षक श्याम गावड़े का विशेष योगदान रहा।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 9479155125

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here