थाना लोहत्तर पुलिस टीम ने बच्चों को पटाखे एवं दीपावली के उपहार वितरित किए।
पुलिस की इस पहल से बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशियां, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में कांकेर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं आत्मीयता का संबंध मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दीपावली के पावन अवसर पर थाना लोहत्तर क्षेत्रांतर्गत पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम घुमड़ी में थाना प्रभारी श्री ऋषभ बाजपेयी एवं पुलिस टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने ग्राम पहुंचकर बच्चों को दीपावली के उपहार स्वरूप पटाखों के पैकेट वितरित किए तथा उनके साथ खुशियां साझा कीं।
पुलिस की इस आत्मीय पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली का पर्व मनाया गया। ग्रामीणों ने कांकेर पुलिस की इस संवेदनशील एवं सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
कांकेर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ विश्वास, सहयोग एवं अपनत्व का रिश्ता मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ विकास, जनसहभागिता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना कांकेर पुलिस की प्राथमिकता है।




