Home Blog हैकर्स आसानी से आपका अकाउंट भी खाली कर सकते है, बड़ा खतरा,...

हैकर्स आसानी से आपका अकाउंट भी खाली कर सकते है, बड़ा खतरा, अलर्ट जारी…पढ़ें…

0

Hackers can easily empty your account too, big danger, alert issued…read…

हैकिंग और फिशिंग जैसे सायबर सुरक्षा से निपटने वाली भारत सरकार की सरकारी एजेंसी ने सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। सीईआरटी-इन (एजेंसी कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने हाल ही में चेतावनी चेतावनी जारी की है। भारतीय साइबर सिक्योरिटी टीम ने ढेरों प्रकार की वल्नेरेबिलिटी को डिडेक्ट किया है, जिसका हैकर्स इस्तेमाल कर सकते है। CERT-in ने बताया कि Mozilla प्रोडक्ट में ढेरों वल्नेरेबिलिटी की रिपोर्ट सामने आई। इन वल्नेरेबिलिटी की मदद से हैकर्स आपके डिवाइस में सेंधमारी कर सकते हैं और डेटा तक कि चोरी कर सकते है। डेटा चोरी करने के बाद हैकर्स आसानी से आपका अकाउंट भी खाली कर सकते है।

Ro.No - 13672/156

जानिए क्या है वल्नेरेबिलिटी…

वल्नेरेबिलिटी एक तरह की कमजोरियां होती हैं, जिनकी मदद से हैकर्स आपके हैंडसेट का एक्सेस ले सकते हैं और डेटा चोरी कर सकते हैं. वल्नेरेबिलिटी खासतौर से Firefox versions prior to 124 , Firefox ESR versions prior to 115.9 और Mozilla Thunderbird version prior to 115.9 वर्जन में पाए गए हैं. इन वर्जन का उपयोग करने वाले यूजर्स सतर्क हो जाएं और तुरंत अपने वर्जन को अपडेट कर लें. यूजर्स अपनी सेफ्टी के लिए सबसे पहले लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर लें. इसके साथ ही सिक्योरिटी अपडेट भी कर लें.

बैंक लगातार अलर्ट कर रहे हैं। मोबाइल में इंस्टॉल कुछ ऐप इतनी खतरनाक हैं कि आपके बैंक अकाउंट का बैलेंस जीरो कर सकती है। अगर आप भी इन ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इन ऐप का इस्तेमाल न करें। वहीं अगर ये आपके मोबाइल में इंस्टॉल हैं तो इन्हें तुरंत मोबाइल से डिलीट कर दें। आइए आपको बताते हैं वो कौन-कौन सी ऐप हैं जिन्हें मोबाइल में रखना खतरनाक हो सकता है।

एक्सिस बैंक ने जारी किया अलर्ट

अभी हॉल ही में एक्सिस बैंक ने अलर्ट जारी किया है। बैंक के मुताबिक, अगर आपको सोशल मीडिया या किसी और माध्‍यम से एक मोबाइल ऐप AnyDesk (एनीडेस्‍क) डाउनलोड करने का सुझाव दिया जाता है तो आप ऐसा कतई न करें। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपका बैंक अकाउंट पल भर में खाली हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से भी इस तरह की चेतावनी जारी की जा चुकी है। AnyDesk एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो आपके मोबाइल या लैपटॉप के जरिए बैंक अकाउंट से लेनदेन कर सकता है।

इस तरह से खाली हो जाता है खाता

एक्सिस बैंक की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, आजकल ऑनलाइन ठगी काफी बढ़ गई है। ठग ग्राहकों के फोन का एक्सेस लेने के लिए कई तरह से बातों में फंसाते हैं और फर्जी ट्रांजेक्शन कर लेते हैं। इसके लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फ्रॉडस्टर आपको फोन कर सकते हैं। आपको AnyDesk या Team Viewer जैसी डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जा सकता है या आपको कोई लिंक खोलने के लिए कहा जाएगा। आपको 9 डिजिट का एक कोड शेयर करने के लिए कहा जाता है, जिससे ठग आपके डिवाइस का एक्सेस ले लेते हैं। इससे वो आपके डिवाइस से कुछ भी कर सकते हैं और आपकी पूरी जानकारी अपने पास ले सकते हैं, साथ ही वो डिवाइस शेयर करने के बाद डिवाइस पिन, पैटर्न, MPIN जैसी कई गोपनीय चीजों का पता कर लेते हैं और इस वजह से ही आपके खाते से अनाधिकृत लेन-देन हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here