Home Blog सट्टेबाजी में 1 करोड़ से अधिक का पैसा हार गया था ,...

सट्टेबाजी में 1 करोड़ से अधिक का पैसा हार गया था , कर्जदारों से तंग आकर पत्नी ने की आत्महत्या

0

Had lost more than Rs 1 crore in betting, wife committed suicide after being fed up with loan sharks

IPL 2024 का आगाज होते ही क्रिकेट सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं। हर रोज मैच में सट्टेबाज करोड़ों रुपये दांव पर लगा रहे हैं। अब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी की लत का एक शख्स को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल, कर्जदारों से मिलीं धमकियों और उत्पीड़न से परेशान होकर शख्स की पत्नी ने अपनी जान ही ले ली। उसने अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके आधार पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Ro.No - 13759/40

यह मामला कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के होसदुर्गा का है, जहां सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले दर्शन बालू अमीर बनने के चक्कर 1.5 करोड़ रुपये हार गया। जब वह पैसे नहीं लौटा सका तो कर्ज देने वालों ने उसके घर पर आकर उसकी पत्नी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। कर्जदार लगातार उसे और उसके परिवार को बदनाम कर रहे थे। इससे तंग आकर उसकी पत्नी रंजिता वी ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने कहा कि रंजीता ने अपने सुसाइड नोट में साहूकारों द्वारा किए गए उत्पीड़न के बारे में बताया है। शिकायत के आधार पर 13 संदिग्धों के खिलाफ IPC 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। 3 की पहचान शिवू, गिरीश और वेंकटेश के रूप में की गई है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य अभी भी फरार हैं। दर्शन और रंजिता का 2 साल का बेटा है।
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी की लत के कारण एक शख्स को दुखद परिणाम का सामना करना पड़ा। वह सट्टेबाजी में 1 करोड़ से अधिक का पैसा हार गया है और सट्टेबाजी के लिए उधार लेने लगा। जैसे-जैसे कर्ज बढ़ता गया, उसे और उसके परिवार को उधार देने वालों द्वारा धमकाया जाने लगा। वहीं तनाव के कारण शख्स की पत्नी ने खुद की ही जान ले ली और एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें साहूकारों द्वारा उत्पीड़न का हवाला दिया गया।

शख्स एक इंजीनियर हैं

आपको बता दें, शख्स एक इंजीनियर हैं जो क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के शौकीन हैं और 2021 से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलों पर प्रमुख दांव लगा रहे हैं। वो अक्सर दांव हारने के बाद पैसे उधार लेते हैं या पैसे की कमी होने पर दांव लगाते हैं। पत्नी 18 मार्च को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में अपने घर पर लटकी हुई पाई गईं। परिवार के अनुसार, दर्शन पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था।
2021 से 2023 तक आईपीएल सट्टेबाजी के दायरे में फंस गया था
वह Hosadurga में Minor Irrigation Department में assistant engineer के रूप में काम करता था और 2021 से 2023 तक आईपीएल सट्टेबाजी के दायरे में फंस गया था। इसके कारण पति और पत्नी के रिश्ते के बीच भी बड़ी परेशानी आने लगी। कथित तौर पर, उसकी किस्मत खराब होने के बाद उसने दांव लगाने के लिए ₹ 1.5 करोड़ से अधिक उधार लिया था और उसने अपना सारा पैसा खो दिया था। जबकि वह 1 करोड़ रुपये लौटाने में कामयाब रहा, पुलिस का कहना है कि उस पर अभी भी 84 लाख रुपये का लोन बकाया है।

रंजीता ने 2020 में दर्शन से शादी की

पत्नी ने 2020 में शख्स से शादी की। उसके पिता वेंकटेश का दावा है कि उसे 2021 में शख्स के सट्टेबाजी में शामिल होने की सच्चाई का एहसास हुआ था। अपनी शिकायत में लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी साहूकारों के लगातार उत्पीड़न से बेहद परेशान थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने 13 लोगों के नाम भी बताए हैं जिन्होंने कथित तौर पर पैसे उधार दिए थे। उन्होंने कहा कि उनके दामाद को जल्द पैसा दिलाने का लालच देकर सट्टेबाजी में शामिल किया गया था।

जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला

लड़की के पिता ने कहा कि सट्टेबाजी में उतरने को तैयार नहीं था, लेकिन संदिग्धों ने उस पर यह कहकर दबाव डाला कि यह अमीर बनने का एक आसान तरीका है। उन्होंने सुरक्षा के तौर पर कुछ ब्लैंक चेक के बदले उसकी सट्टेबाजी गतिविधियों को वित्तपोषित करने का वादा किया। पुलिस को अपनी जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि दोनों का दो साल का बेटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here