Akshay Kumar arrived at Anant-Radhika’s reception, in this style as soon as he tested Covid negative, this video went viral
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म ‘सरफिरा’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
फिल्म को समीक्षकों की प्रतिक्रिया तो अच्छी मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हवा निकल गयी। बीते दिनों खबर आई थी कि अक्षय कुमार कोविड पॉजिटिव हैं। एक्टर ‘सरफिरा’ के प्रमोशन के दौरान थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने कोविड का टेस्ट करवाया था और उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया था।
अब इन सब खबरों के बीच हाल ही में अक्की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग रिसेप्शन को एन्जॉय करते दिखें।
अनंत-राधिका की खुशी में शामिल हुए अक्षय कुमार
शादी से पहले अनंत अंबानी खुद अक्षय कुमार के घर उन्हें अपना वेडिंग कार्ड देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन कोविड पॉजिटिव (Covid Postivie) होने की वजह से अभिनेता उनकी ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा नहीं बन सके। हालांकि, चंद दिनों बाद जैसे ही वह ठीक हुए और सूत्रों के अनुसार हुआ रिजल्ट नेगेटिव आया, तो वह न्यूली वेड कपल को अपनी शुभकामनाएं देने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंच गए।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो शेयर किया है, जो अनंत-राधिका के 15 जुलाई को हुई रिसेप्शन पार्टी का है। इस पार्टी का आयोजन जियो वर्ल्ड सिनेमा में किया गया था। पार्टी में अक्षय कुमार ने क्रीम रंग का आइवरी बंद गला कुर्ता-पजामा पहना हुआ था, तो वहीं ट्विंकल खन्ना उनके साथ ट्विन कर रही थीं।
मीडिया और कर्मचारियों के लिए रखी गयी थी पार्टी
आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की तीन अलग-अलग रिसेप्शन पार्टी रखी गयी थी। पहली में जहां सभी बॉलीवुड सितारे शुमार हुए, तो वहीं दूसरी में टेलीविजन के फेमस सितारे नजर आए। इसके बाद तीसरा रिसेप्शन मुकेश अंबानी ने खास तौर पर मीडिया और अपने एम्प्लॉइज के लिए रखा और उनका शुक्रिया अदा किया।
बहुत क्राउड को अवॉयड करते हुए खिलाड़ी कुमार उस दौरान दोनों को बधाई देने पहुंचे जब वहां कम लोग मौजूद थे। राधिका-अनंत की शादी 12 जुलाई को हुई थी। दोनों की शादी का कार्यक्रम हफ्ते भर चला।
अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय
अनंत अंबानी अपनी शादी का कार्ड देने खुद अक्षय के घर गए थे. लेकिन कोविड पॉजिटिव (Covid Postivie) होने की वजह से अभिनेता उनकी ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा नहीं बन सके. हालांकि, चंद दिनों बाद जैसे ही वह ठीक हुए और रिजल्ट नेगेटिव आया, तो वह न्यूली वेड कपल को अपनी शुभकामनाएं देने पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के साथ रिसेप्शन में पहुंचे. अक्षय का जो वीडियो सामने आया है उसमें अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अनंत-राधिका के 15 जुलाई को हुई रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे. इस पार्टी का आयोजन जियो वर्ल्ड सिनेमा में किया गया था. इस दौरान अक्षय कुमार ने क्रीम रंग का आइवरी बंद गला कुर्ता-पजामा पहना हुआ था, तो वहीं ट्विंकल खन्ना उनके साथ ट्विन करती नजर आई.
अक्षय कुमार की फिल्में
बता दें, इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं कर पा रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान (Radhika Madan) की जोड़ी देखने को मिल रही है. फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे शख्स के किरदार में हैं जो एयरफोर्स की नौकरी छोड़ लो कॉस्ट एविएशन लाने की चाहत में लगा हुआ है. फिल्म की कहानी अच्छी है, लेकिन फिर भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वह ‘खेल खेल में’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘सिंघम अगेन’ ‘हेरा फेरी 3’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. बता दें, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 9 फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी उनके पास अच्छा खासा काम है.
कोविड से ठीक हुए अक्षय
सामने आए वीडियो में अक्षय कुमार आइवरी कलर के कुर्ता-पजामा में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। तो वहीं उनकी वाइफ भी उके साथ ट्विनिंग किए नजर आईं। इस दौरान ट्विंकल आइवरी कलर के मिरर वर्क सूट में काफी खूबसूरत नजर आईं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये पहला मौका है, जब इस कपल को अनंत-राधिका के फंक्शन में देखा गया। दरअसल, अक्षय कुमार ‘कोविड-19 पॉजिटिव’ होने के कारण अब तक अंबानीज के फंक्शन से दूर थे। फिल्म ‘सरफिरा’ के प्रमोशन के दौरान उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके कारण उन्होंने टेस्ट्स करवाए और उन्हें फिर इस संक्रमण की जानकारी हुई। इतना ही नहीं, उनके कुछ क्रू मेंबर्स भी पॉजिटिव पाए गए थे।
अक्षय कुमार वर्कफ्रंट
बता दें कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इसके अलावा उनकी कई फिल्में कतार में हैं। आने वाले समय में अक्षय का गंभीर एक्शन अवतार से लेकर कॉमेडी रूप भी देखने को मिलेगा। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘सिंघम अगेन’, ‘खेल खेल में’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘हाउसफुल 5’ शामिल है।



