Home Blog Cannes 2024: फीकी नहीं पड़ने दी मां की मुस्कान, दिखा गजब का...

Cannes 2024: फीकी नहीं पड़ने दी मां की मुस्कान, दिखा गजब का कॉन्फिडेंस,लोग बोले- यकीन नहीं होता ये 12 साल की है ऐश्वर्या राय को सहारा देती दिखीं आराध्या,

0

Cannes 2024: Mother’s smile did not fade, showed amazing confidence, people said – can’t believe that she is 12 years old. Aaradhya was seen supporting Aishwarya Rai.

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन ने ‘कान फिल्म फेस्टिवल 2024 ‘  की वजह से खबरों में छाई हुई हैं. लोग उनके लुक के साथ ही साथ उनके उनकी कॉन्फिडेंस और बोल्डनेस की खूब तारीफें कर रहे हैं. और होना भी चाहिए क्योंकि हाथ में फ्रैक्चर लिए ऐश्वर्या ने जो किया है वह कांस के इतिहास में हमेशा लिए लिखा जाएगा. सोशल मीडिया पर ऐश की कई सारी तस्वीरें और वीडयो सामने आए हैं, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. इसके साथ ही उनकी बेटी आराध्या ने भी जो कॉन्फिडेंस दिखाया है वह काबिले तारीफें है.

Ro.No - 13759/40

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसे देख हर कोई आराध्या के अच्छे संस्कारों की बात कर रहा है. शो में इस बार ऐश्वर्या नहीं बल्कि 12 साल की उनकी बेटी आराध्या अपनी मां का हाथ पकड़े उन्हें सहारा देते हुए देखी गईं. इवेंट के वेन्यू से रेड कार्पेट तक आराध्या अपनी मां का हाथ थामें रहीं. इतना ही रेड कार्पेट पर वह उनके साथ ही चलीं. मां-बेटी का ये वीडियो देख हर कोई दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

मुस्कान और बोल्डनेस की हो रही जमकर तारीफें

बता दें कि हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन एक इंजरी का शिकार हुईं, जिसकी वजह से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया. इसके बावजूद उन्होंने कांस 2024 में शिरकत कीं. ऐश हाथ में प्लास्टर लिए और अपनी बेटी के साथ कांस के रेड कार्पेट पर वॉक किया. इस दौरान उनका कॉन्फिडेंस और लुक देखते ही बन रहा था. उनके चेहरे की मुस्कान और बोल्डनेस से किसी को ये फील ही नहीं होने दिया कि उनके हाथ में कोई इंजरी हुई है. वह अपने सारे दर्द को भूल बस अपना कॉन्फिडेंस बैलेंस किया और हर साल की तरह इस बार भी सारी वाहवाही लूट गईं. उनका खूबसूरत अंदाज लोगों के दिलों में अलग ही छाप छोड़ गया है.

आराध्या ने जीत लिया दिल

12 साल की बच्ची रेड कार्पेट तक पहुंचने में अपनी मां की मदद के लिए आगे आई। कैजुअल स्टाइलिश काले ट्रैकसूट पहने आराध्या अपनी मां के पास रहीं और उनका हाथ पकड़कर ध्यान से उन्हें होटल से उनकी कार तक ले गईं। एक यूजर ने कमेंट किया- यकीन नहीं होता ये 12 साल की है। एक ने लिखा- बच्चन परिवार के संस्कार।

ऐश्वर्यी की ड्रेस पकड़े पूरा ग्रुप

इवेंट के वेन्यू तक पहुंचने के लिए, आराध्या ने मां का हाथ पकड़े रखा और रेड कार्पेट तक उनके साथ ही चलीं। गाउन में ऐश्वर्या की मदद के लिए आराध्या के अलावा 4 लोगों की टीम लगी। उनके ग्लैम स्क्वाड के ग्रुप को लॉन्ग ड्रेस ट्रेन को पकड़े हुए और रेड कार्पेट पर उन्हें ले जाते हुए देखा गया। ऐश्वर्या उन कई भारतीय हस्तियों में शामिल हैं जो इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उनके अलावा, उर्वशी रौतेला को भी रेड कार्पेट इवेंट से पहले देखा गया।

ऐश-आराध्या का लुक

कांस के पहले दिन ऐश्वर्या राय को हैवी ट्रेल गाउन में देखा गया जो ब्लैक-व्हाइट और गोल्ड के काम्बिनेशन में बना था. इसे गोल्ड फॉइल से बेहद खूबसूरत के साथ डिजाइन किया गया था. इस पूरे लुक को एक्ट्रेस ने बड़े गोल्ड हूप्स, मैसी हेयर्स और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है. बता दें कि ऐश के ड्रेस को फाल्गुनी और शेन की डिजाइनर जोड़ी ने डिजाइन किया है. वहीं आराध्या भी ब्लैक आउटफिट में गजब दिखाई दीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here