Home Blog Chhattisgarh: स्पोर्ट्स सेंटर और होटल राधे कृष्ण हुआ धुआं धुआं; अंबिकापुर के...

Chhattisgarh: स्पोर्ट्स सेंटर और होटल राधे कृष्ण हुआ धुआं धुआं; अंबिकापुर के रिहायसी इलाके में लगी भीषण आग, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

0

Chhattisgarh: Sports center and Hotel Radhe Krishna engulfed in smoke; A huge fire broke out in a residential area of ​​Ambikapur, some people are feared trapped

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार सुबह-सुबह स्पोर्टस सेंटर और होटल राधे कृष्ण भीषण आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं।
शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। खेल सामग्रियों के साथ जूते, कपड़े होने के कारण आग तेजी से फैली है। एक ही बिल्डिंग में दोनों व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित है। घना रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। अगल-बगल के घरों व दुकानों में आग लगने की संभावना पर लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया गया है।
रिंग रोड से लगा क्षेत्र होने तथा लोगों की भारी भीड़ से यातायात बाधित हो रही थी। भीड़ को हटाकर आग पर काबू पाने पूरा प्रयास किया जा रहा है। चार मंजिला बिल्डिंग के सभी तल में आग फैल चुकी है।भूतल पर आग बुझा लिया गया है लेकिन उपर के तल में सामान धू-धू कर जल रहे हैं।

Ro.No - 13759/40

धू-धू कर जल रहे सामान

दरअसल, ब्लिडिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्पोर्टस सेंटर और उपर के फ्लोर पर होटल चलाया जाता है। बता दें कि चार मंजिला बिल्डिंग के सभी फ्लोर में आग फैल चुकी है। हालांकि, ग्राउंड पर आग बुझा लिया गया है लेकिन उपर के फ्लोर में सामान धू-धू कर जल रहे हैं।
आग लगने के बाद से होटल में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। माना जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। स्पोर्टस सेंटर में रखे खेल सामाग्री, जूते और कपड़े होने के कारण आग तेजी से फैली है।

आग लगने के बाद उमड़ी भीड़, यातायात बाधित

जिस इलाके में यह आग लगी है वह घना रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्र है। इसके कारण अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। आस-पास के घरों और दुकानों के आग की चपेट में आने की संभावना पर लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया गया है। आग वाले घटनास्थल पर भीड़ होने के कारण यातायात बाधित हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here