Home Blog CM विष्णुदेव ने दिया गंभीरता से विचार कर कार्यवाही का आश्वासन… बदलेगा...

CM विष्णुदेव ने दिया गंभीरता से विचार कर कार्यवाही का आश्वासन… बदलेगा मरीन ड्राइव का नाम! साहू समाज ने यह नाम रखने की मांग की

0

CM Vishnudev assured to take action after serious consideration… Marine Drive’s name will be changed! Sahu community demanded to keep this name

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरेली तिहार के पवित्र दिन तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर आयोजित रविवार को हरेली उत्सव और साहू समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां नागर, गैती, गेड़ी सहित कृषि यंत्रों की पूजा की और प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सीएम साय ने भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और छतीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान साहू समाज ने मरीन ड्राइव का नाम परिवर्तन कर तेलीबांधा ड्राइव करने तथा दोनों ओर भव्य गेट बनाने और चौक का नाम भक्त माता कर्मा के नाम पर करने की माँग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आयोजन के लिए साहू समाज को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि आज हरेली के पावन पर्व पर सुबह से ही पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि की मन्नत माँगी है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा तालाब रायपुर शहर की शान है और साहू समाज की माँग पर गंभीरता से विचार किया जाकर इसके नामकरण के लिए जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय को साहू समाज के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम का तैल्य चित्र और राम चरित मानस की प्रति भेंट की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री साय को स्मृति चिन्ह के रूप में रुद्राक्ष के वृक्ष के साथ शाल फल भेंट किया गया।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का पहले तिहार है और इसी से आगे प्रदेश में तिहार उत्सवों की लंबी श्रृंखला चलती है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरेली एक समृद्ध परंपरा के तिहार है, किसानों का तिहार है, प्रकृति से जुड़ने का तिहार है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को इस पावन त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी।

तेलीबांधा तालाब लोगों के घूमने फिरने की प्रमुख जगह

आपको बता दें कि रायपुर का तेलीबांधा तालाब लोगों के घूमने फिरने की एक प्रमुख जगह है. तेलीबांधा तालाब लोगों के बीच मरीन ड्राइव के नाम से प्रचलित है. इसके साथ ही सरकारी फाइलों में भी तालाब का नाम मरीन ड्राइव ही लिखा जाने लगा है. समाज की मांग को गंभीरता से लेते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने नामकरण के लिए जल्द कार्रवाई करने की बात कही है. सीएम ने इस दौरान समाज के लोगों का धन्यवाद भी दिया है.

सीएम साय ने गेड़ी की पूजा-अर्चना की

सीएम साय राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में साहू समाज द्वारा आयोजित “हरेली तिहार” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस दौरान भक्त मां कर्मा, कृषि यंत्रों व गेड़ी की पूजा-अर्चना कर सबके खुशहाली की कामना की. सीएम ने हरेली के इस पर्व पर सभी लोगों के जीवन में खुशियों का संचार होने की कामना की.

डिप्टी CM अरुण साव भी रहे मौजूद

रविवार को रायपुर के तेलीबांधा तालाब में साहू समाज के आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और डिप्टी CM अरुण साव भी शामिल हुए थे. इस दौरान अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में आज से तिहार उत्सवों की लंबी श्रृंखला शुरू हो जाती है. हरेली एक समृद्ध परंपरा और किसानों का त्योहार है. यह प्रकृति से जुड़ने का त्योहार है. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेली की शुभकामनाएं दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here