GDP growth may be 7.2 percent in FY25, rating agency’s confidence on India’s development increased,
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने एक बार फिर से भारत के जीडीपी ग्रोथ में संशोधन किया है। एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उपभोक्ता खर्च में सुधार और बढ़े हुए निवेश की वजह से चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी हो सकती है। पहले एजेंसी ने विकास दर 7 प्रतिशत किया था।
रेंटिंग एजेंसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6.5 फीसदी और फाइनेंशियल इयर 2026-27 के लिए 6.2 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया। आपको बता दें कि फिच ने अपने आउटलुक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।
वैश्विक आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में फिच ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024/25 में 7.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि (मार्च GEO से 0.2 पीपी ऊपर संशोधन) करेगी।
फिच का अनुमान आरबीआई के अनुमान के अनुरूप है। इस महीने आरबीआई ने एमपीसी बैठक में ग्रामीण मांग में सुधार और मुद्रास्फीति में नरमी के कारण चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था का 7.2 प्रतिशत विस्तार करने का अनुमान लगाया था।
आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारत में निवेश में वृद्धि जारी रहेगी और उपभोक्ता विश्वास बढ़ने से उपभोक्ता खर्च में सुधार होगा।
महंगाई की मार
फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आने वाले मानसून के मौसम के अधिक सामान्य होने के संकेतों से विकास को समर्थन मिलना चाहिए और मुद्रास्फीति कम अस्थिर होनी चाहिए, हालांकि हाल की गर्मी ने जोखिम पैदा किया है। हम उम्मीद करते हैं कि बाद के वर्षों में विकास धीमा हो जाएगा और हमारे मध्यम अवधि के रुझान अनुमान के करीब पहुंच जाएगा।
पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत बढ़ी, मार्च तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
फिच को उम्मीद है कि मुद्रास्फीति 2024 के अंत तक घटकर 4.5 प्रतिशत और 2025 और 2026 में औसत 4.3 प्रतिशत हो जाएगी। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि आरबीआई इस साल नीतिगत ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर 6.25 प्रतिशत कर देगा।
जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाया
FY25 GDP ग्रोथ अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% किया है. इसके अलावा FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% है. FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6.2% है.
महंगाई में कमी का अनुमान
रेटिंग एजेंसी का कहना है कि इस साल के आखिर तक सीपीआई यानि कंज्यूम प्राइस इंडेक्स घटकर 4.5% पर आ सकता है. साल 2025 और 2026 में औसत सीपीआई 4.3% रहने का अनुमान है. भारत में निवेश बढ़ेगा लेकिन पिछली तिमाहियों से धीमा संभव.
वर्ल्ड बैंक ने भी भारत की आर्थिक ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया
विश्व बैंक (World Bank) ने भारत की अर्थव्यवस्था का अनुमान बढ़ा दिया. वर्ल्ड बैंक ने हाल में बताया था कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ की रफ्तार 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है.
इससे पहले विश्व बैंक ने इकोनॉमी ग्रोथ का अनुमान 6.4 फीसदी लगाया था. इसके अलावा विश्व बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.8 फीसदी कर दिया.
भारत के साथ-साथ वर्ल्ड बैंक चीन की भी इकोनॉमी ग्रोथ के बारे में भविष्यवाणी की है. चीन की अर्थव्यवस्था को 4.5 से बढ़ाकर 4.8 कर दिया है.
विश्व बैंक ने अपने आउटलुक में कहा कि भारत में इंवेस्टमेंट पहले की तुलना में और अधिक मजबूत होगा.



