IAS Transfer News: Transfer of officers, IAS and HCS,Rakesh Sandhu becomes new OSD of CM
हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया है. सोमवार को हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. साथ ही 10 एचसीएस (Haryana Civil Services ) अफसरों के ट्रांसफर किये है. आईएएस अधिकारी रेणु फुलिया को गृह विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. इसी तरह एचसीएस राजेश संधू को मुख्यमंत्री के OSD(विशेष कर्तव्य अधिकारी) की जिम्मेदारी दी गई है.
वर्षा खनगवाल की सूचना-जनसंपर्क विभाग में वापसी
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड में सचिव के पद पर कार्यरत एचसीएस अधिकारी राकेश संधू को मुख्यमंत्री का ओएसडी (ग्रीवेंस) नियुक्त किया गया है। यह नई पोस्ट बनाई गई है। एचएसवीपी पंचकूला की प्रशासक वर्षा खनगवाल की सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर वापसी हुई है।
एचसीएस सुभिता ढाका गुरुग्राम नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त होंगी, जबकि विवेक चौधरी को एचएसवीपी कुरुक्षेत्र का एस्टेट आफिसर लगाया गया है। एचसीएस राजेश कुमार-प्रथम को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पुलकित मल्होत्रा एस्टेट आफिसर एचएसवीपी जगाधरी नियुक्त
पानीपत में जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार को जिला परिषद करनाल के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एचसीएस प्रशांत सूक्ष्म सिंचाई एंड कमांड एरिया डेवलपमेंट अथारिटी में ओएसडी होंगे, जबकि नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे संयम गर्ग को सरकार ने मानव संसाधन निदेशालय में संयुक्त निदेशक लगाया है।
पुलकित मल्होत्रा को एस्टेट आफिसर एचएसवीपी जगाधरी नियुक्त किया गया, जबकि एचसीएस हरप्रीत कौर सहकारी समितियां हरियाणा की संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) होंगी।



