Home Blog Instagram वाला बेहतरीन फीचर, WhatsApp पर आ रहा , अब स्टेटस को...

Instagram वाला बेहतरीन फीचर, WhatsApp पर आ रहा , अब स्टेटस को दोबारा कर पाएंगे शेयर

0

The best feature of Instagram is coming to WhatsApp, now you can share your status again

वॉट्सऐप पर एक के बाद एक नये फीचर्स की एंट्री होती रहती है. इस फीचर में यूजर्स स्टेटस को दोबारा शेयर कर सकते हैं. हाल ही इस फीचर को बीटा वर्जन में देखा गया है. अब तक आपको यह फीचर इंस्टाग्राम पर मिलता था लेकिन रोलआउट होने के बाद आपके वॉट्सऐप पर भी ये नजर आने लगेगा. हालांकि इंस्टाग्राम पर ये फीचर काफी लंबे समय से मौजूद है.

Ro.No - 13759/40

क्या है फीचर में खास?

हर बार की तरह इस बार भी WABetaInfo ने स्टेटस रिशेयर फीचर की जानकारी दी है. इस फीचर को वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.1.6.4 में देखा गया है. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है. फीचर में यूजर्स को स्टेटस रिशेयर करने के लिए एक क्विक शॉर्टकट बटन मिलने वाला है. इसमें यूजर्स को इमोजी और पोस्ट अपडेट करने का भी ऑप्शन मिल सकता है.

इस फीचर की जल्द होगी एंट्री

इसके अलावा वॉट्सऐप एक फाइल शेयरिंग फीचर पर भी काम कर रहा है, जिससे यूजर इंटरनेट के बिना ही आस-पास के लोगों के साथ बड़ी फाइल्स शेयर कर सकेंगे. इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स को इंटरनेट के सहारे नहीं रहना पड़ेगा. इसको लेकर भी WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि iOS मैकेनिज्म में फाइल शेयर के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा.

स्टेटस रिशेयर करने का शॉर्टकट

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वाट्सऐप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.24.1.6.4 में स्टेटस रिशेयरिंग का यह नया फीचर देखा गया है। वाट्सऐप का यह नया फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है। इस फीचर के साथ यूजर्स को ऐप में स्टेटस रिशेयर करने के लिए एक क्विक शॉर्टकट बटन मिलेगा। स्टेटस को रिशेयर करते समय यूजर्स के पास इमोजी और पोस्ट अपडेट करने का भी ऑप्शन मिल सकता है।
फिलहाल वाट्सऐप पर किसी का स्टेटस रिशेयर करने के लिए स्क्रीनशॉट लेना पड़ता है। उसके बाद स्टेटस को दोबारा अपलोड करना पड़ता है। हालांकि, किसी के वीडियो या GIF स्टेटस को वाट्सऐप पर दोबारा रिशेयर करना संभव नहीं है। वाट्सऐप ने अब यूजर्स की इस बड़ी दिक्कत को दूर करने का फैसला किया है। इस फीचर के जुड़ने से यूजर्स के पास किसी के भी स्टेटस को रिशेयर करना का डायरेक्ट ऑप्शन मिलेगा।

Meta AI का नया फीचर

इसके अलावा वाट्सऐप के लिए कई और नए फीचर्स को भी टेस्ट किया जा रहा है। ये फीचर्स Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा वाट्सऐप यूजर्स के लिए Meta AI मॉडल भी टेस्ट किया जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में सबसे एडवांस AI मॉडल की घोषणा की है।
इसके अलावा वाट्सऐप में बिना इंटरनेट के फाइल ट्रांसफर का फीचर भी टेस्ट किया जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को ऐप के जरिए बिना इंटरनेट के फोटो, वीडियो या फिर कोई और डॉक्यूमेंट शेयर करने की आजादी देगा। यह फीचर Apple के डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले Airdrop फीचर की तरह काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here