Home Blog Monsoon rain in Chhattisgarh: इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, छत्तीसगढ़...

Monsoon rain in Chhattisgarh: इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आपके जिले कैसा रहेगा मौसम

0

Monsoon rain in Chhattisgarh: There will be heavy rain in these 13 districts, Orange alert for rain issued in Chhattisgarh, know how the weather will be in your district

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच गुरूवार (20 जून) को हुई बारिश से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सुहाना हो गया है। आज भी इसका असर देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से ही बादल छाये हुये है। हालांकि हवा नहीं चलने से उमस वाली गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की माने तो कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर में आंधी-तूफान व तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान मौसम विभाग ने बाहर निकलते समय लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

Ro.No - 13759/40

तीन जिलों में झमाझम बारिश कि चेतावनी

रायपुर मौसम विभाग ने बलरामपुर, सूरजपुर, बस्तर के लिए हैवी रैन का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटो के दौरान इन तीन जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।

येलो अलर्ट जारी

वहीं, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर, चांपा, रायगढ़, बलरामपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश इन जिलों में हो सकती है।

जानिए मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि केरल से चला मानसून कई दिनों तक बंगाल में अटका था। पिछले 24 घंटे के दौरान इसने रफ्तार पकड़ी। मौसम विभाग ने आगे कहा, मालदा से रक्सौल-भागलपुर होते हुए जल्द ही मानसून के संताल परगना में प्रवेश करने की उम्मीद है।

जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्से और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर है। उत्तर गुजरात और आसपास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण है। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण है।
पूर्वोत्तर अरब सागर और सौराष्ट्र के आसपास के भागों पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। एक और चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश परिसंचरण आंध्र प्रदेश और आसपास के तेलंगाना पर औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है।

इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक असम, मेघालय, बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

हल्की बारिश कि चेतावनी

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्व और
मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में छिटपुट बारिश, गरज और धूल भरी आंधी संभव है।

लू का अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

वहीं इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. अगलें तीन घंटे के लिए 13 जिलों में अलर्ट जारी हुआ हैं.जिसमें प्रदेश के बलरामपुर, बिलासपुर, धमतरी, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जाशपुर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. बतादें कि इन जिलों में 40-60 किमी की रफ़्तार से गरज चमक के अंधड़ चलने की संभावना हैं.

जल्द दस्तक देगा मानसून

मानसून से पहले मध्यप्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। जिसके वजह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की माने तो 2 से 3 दिन में मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं एमपी के 35 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने जबलपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, हरदा, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया कटनी में तेज आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने चेतवानी जारी की है। वहीं जबलपुर, कटनी, सिवनी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

आगर मालवा में हुई तेज बारिश

इधर आगर मालवा जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से प्री मानसून की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। अलसुबह से यहां तेज हवाएं चल रही थी और बिजली की चमक दिखाई दे रही थी, सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई हल्की बारिश देखते ही देखते झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश का दौर करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक जारी रहा जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई और माहौल ठंडा हो गया। बारिश का दौर थमने के बाद उमस का सामना करना पड़ सकता है। बतादें कि क्षेत्र के किसानों ने बोवनी के लिए अपने खेत तैयार कर रखें है और अब उन्हें मानसून की बारिश का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here