Home Blog MP: पति से होता था विवाद, दो साल पहले हुई शादी…महिला जनसंपर्क...

MP: पति से होता था विवाद, दो साल पहले हुई शादी…महिला जनसंपर्क अधिकारी ने की खुदकुशी,

0

MP: There used to be disputes with husband, got married two years ago…female public relation officer committed suicide,

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में महिला जनसंपर्क अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच में पुलिस को शव के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पूजा थापक अपने पति के साथ गाविंदपुरा थाना क्षेत्र के साकेत नगर में रहती थी। उनकी शादी दो साल पहले ही हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। पूजा मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालक थी और वर्तमान में मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी थी।

Ro.No - 13759/40

दरअसल, मंगलवार की देर रात पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पूजा का मायका इंदौर का है। साकेत नगर पुलिस ने पूजा के कमरे की तलाशी ली, लेकिन यहां पर सुसाइड नोट नहीं मिला।
वहीं पुलिस सूत्रों का कहना हैं कि पति पत्नी के बीच आये दिन विवाद होता रहता था। फिलहाल पूजा ने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है।

पति से होता रहता था विवाद

पुलिस सूत्रों की माने तो पूजा थापक और उनके पति के बीच बीती देर रात साकेत नगर स्थित निवास पर विवाद हुआ। विवाद के बाद पति एक कमरे में चले गए। दूसरे कमरे में पूजा थापक ने जाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की जानकारी उनके पति को देर रात लगी। वह पड़ोसियों की मदद से पूजा को एम्स ले गए। दोनों में पिछले छह माह से विवाद हो रहे थे। विभाग के अधिकारी और पड़ोसियों को भी दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी थी। हालांकि, बीती रात आखिर किस बात पर इतना विवाद हुआ कि एक नवविवाहिता महिला अधिकारी ने फांसी लगाई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

इंदौर में ही की थी दोनों ने पीएससी की तैयारी

पूजा इंदौर की रहने वाली है। पूजा और निखिल दोनों ने पीएससी की तैयारी एक साथ की थी। इस दौरान करीब आए और दोनों का चयन भी एक साथ ही हुआ था। 2022 में उनका विवाह हुआ था। मंगलवार को रात 12:00 बजे के आसपास दोनों में विवाद हुआ था। एसीपी दीपक नायक ने बताया कि पूजा और निखिल में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। पूजा पति की शिकायत भी कर चुकी थी। काउंसिलिंग के बाद दोनों दोबारा साथ रहने को राजी हुए थे।

माता-पिता से बात कर उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस के मुताबिक पूजा ने अपनी मां को आखिरी कॉल किया था। पिता से भी बात की थी। उन्हें फोन पर बताया था कि पति से विवाद हुआ है। वह अब उसके साथ नहीं रहेगी। माता-पिता ने उन्हें समझाया भी था। कुछ ही देर बाद पूजा ने दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here