Home Blog Mumbai Rain Alert: नवी मुंबई सहित कई इलाके हुए जलमग्न; मुंबई में...

Mumbai Rain Alert: नवी मुंबई सहित कई इलाके हुए जलमग्न; मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

0

Mumbai Rain Alert: Many areas including Navi Mumbai submerged; Heavy rain in Mumbai since night, Orange alert issued

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रात से हो रही लगातार भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रात भर हुई बारिश के कारण नवी मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, शहर में ट्रैफिक धीमे चल रहा है।
मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए शुक्रवार और शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश का संकेत दिया है। मौसम के ज्यादा खराब होने की स्थिति में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। इससे रेल, सड़क और हवाई परिवहन सुविधाएं प्रभावित होती हैं।

Ro.No - 13759/40

पालघर में भी आज सुबह से हो रही भारी बारिश

मुंबई के पास पालघर में भी आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले भारी बारिश के कारण मुंबई में जलभराव और ट्रैफिक की समस्याएं सामने आई थीं।

12 जुलाई तक धुले और नासिक में भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि 12 जुलाई तक पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, गढ़चिरौली, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में भारी बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश की आशंका

मुंबई और उसके उपनगरों में दो दिनों तक हल्की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को मध्यम से भारी बारिश हुई। हालांकि किसी भी इलाके में बड़े स्तर पर जलभराव की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में उपनगरीय ट्रेनें थोड़ी देरी से चल रही हैं जबकि सड़क यातायात सामान्य है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।

रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश हुई

अधिकारी ने बताया कि अरब सागर में बुधवार देर रात तीन बजकर 40 मिनट पर 4.04 मीटर की ऊंची लहरें उठी थीं। बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर और उपनगरों के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश हुई। उपनगरों की तुलना में तट के करीबी शहरों में बारिश काफी तेज थी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में तट के करीबी शहरों में औसतन 50.16 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी और पश्चिमी भागों में क्रमशः 27.01 मिमी और 55.95 मिमी बारिश दर्ज की गयी। अधिकारियों के अनुसार, शहर में कहीं भी बड़े स्तर पर जलभराव की कोई खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here