Home Blog PV Sindhu Olympics Badminton: धमाकेदार शुरुआत,पीवी सिंधु की , मालदीव की खिलाड़ी...

PV Sindhu Olympics Badminton: धमाकेदार शुरुआत,पीवी सिंधु की , मालदीव की खिलाड़ी को मात देकर मेडल की ओर पहला कदम बढ़ाया

0

PV Sindhu Olympics Badminton: Explosive start, PV Sindhu took the first step towards the medal by defeating the Maldives player

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की। 28 जुलाई को विमेंस सिंग्लस के ग्रुप-एम में अपने पहले मैच में मालदीव की फतिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को हराकर पीवी सिंधु ने जीत हासिल की।
सिंधु ने 21-9, 21-6 से सेट जीता। सिर्फ 29 मिनट में सिंधु ने मैच अपने नाम किया। अब सिंधु दूसरे ग्रुप-मैच में 31 जुलाई को एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा का सामना करेंगी और उस मैच में उनकी नजरें जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर होगी।

Ro.No - 13759/40

PV Sindhu ने जीत के साथ किया अपने अभियान का आगाज

दरअसल, पीवी सिंधु साल 2016 रियो खेलों में ओलंपिक सिल्वर मेडल जीतकर पहली भारतीय महिला एथलीट बनने का गौरव हासिल किया और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। अब वह पेरिस ओलंपिक में पदक की ओर एक कदम अपना रख चुकी है। अगर वह पेरस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने में कामयाब रहती हैं तो फिर वह पदकों की हैट्रिक पूरी करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।
पीवी सिंधु लगातार तीसरे ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर इतिहास रचने की पूरी कोशिश कर रही है। पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान के शुरुआती मैच में मालदीव की फतिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को हराया। अब वह अपने दूसरे ग्रुप एम मैच में एस्तोनिया की क्रिस्टिन कूबा का सामना करेंगी।
इससे पहले शनिवार (27 जुलाई) को स्टार पुरुष युगल जोड़ी सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में सीधे गेम में जीत के साथ पदक की ओर एक कदम बढ़ाया।

सिंधु की निगाहें इतिहास रचने पर

पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में रजत और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. अगर वह पेरिस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने में सफल रहती हैं तो फिर वह पदकों की हैट्रिक पूरी करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी. 29 साल की सिंधु पिछले कुछ समय से लय में नहीं चल रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीने प्रकाश पादुकोण के साथ बिताने से उनका आत्मविश्वास बढ़़ा है और वह लगातार तीसरा पदक जीतने के लिए तैयार है. पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन के मुकाबले 27 जुलाई से शुरू हो जाएंगे.

पेरिस आने से पहले सिंधु ने जर्मनी के सारब्रुकेन में स्पोर्टकैंपस सार में अभ्यास किया जहां की समुद्र तल से ऊंचाई, मौसम और परिस्थितियां फ्रांस की राजधानी के समान हैं. परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए वहां उन्होंने अपने कमरे में एक हाइपोक्सिक चैंबर (कम ऑक्सीजन) बनाया और कुछ दिनों तक वहीं सोईं. हाइपोक्सिक चैंबर खिलाड़ी के शरीर को अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर खेलने के लिए तैयार करने में मदद करते हैं.

सिंधु को इन शटर्स से मिलेगी टक्कर

सिंधु की पहली बड़ी चुनौती राउंड ऑफ 16 में मिलेगी, जब वह टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक मुकाबले की उनकी प्रतिद्वंद्वी रहीं चीन की हे बिंगजियाओ से भिड़ेंगी. बिंगजियाओ को सिंधु ने उस मैच में 21-13, 21-15 से आसानी से हराया था. हालांकि बिंगजियाओ ने 2022 एशियाई खेलों में सिंधु से अपना पिछला मुकाबला जीता था. हेड टू हेड की बात करें, तो सिंधु के खिलाफ बिंगजियाओ का रिकॉर्ड 11-9 है.
यदि बिंगजियाओ को हराकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचती हैं, तो चीनी खिलाड़ी चेन यूफेई (कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो) उनके सामने होंगी. भारतीय सुपरस्टार ने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में किसी भी चीनी शटलर से कोई मैच नहीं हारा है,लेकिन यूफेई शानदार फॉर्म में हैं.

मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन ने इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया ओपन जीता था, जिसमें उन्होंने फाइनल में दुनिया की नंबर-1 एन सेयंग को हराया था. सिंधु और यूफेई ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 6-6 मैच जीते हैं. सेमीफाइनल में सिंधु का सामना स्पेनिश दिग्गज कैरोलिना मारिन से हो सकता है, जो हमेशा से उनकी तगड़ी प्रतिद्वंद्वी रही हैं. मारिन के खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, जिसमें वह 5-12 से पीछे हैं. इसी मारिन ने 2016 ओलंपिक के फाइनल में सिंधु को मात दी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here