Home Blog Satna Murder Case: रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव, घर में...

Satna Murder Case: रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव, घर में पत्नी और बच्चों की लाश… मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

0

Satna Murder Case: Husband’s body found on railway track, wife and children’s bodies in the house… Police busy solving the murder mystery

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार को एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। वहीं महिला के पति का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। सतना पुलिस ने ये जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला और बच्चों की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि मौतों के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Ro.No - 13759/40

रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव

एसपी ने कहा कि महिला और उसके बच्चों के शव उनके किराए के घर में पाए गए, जबकि उनके पति का शव कोतवाली पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत नजीराबाद इलाके में एक रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश चौधरी (35), उनकी पत्नी संगीता (32) और उनके 6 और 8 साल के दो बेटों के रूप में की गई है।

खून से लथपथ पड़ी थी बच्चों और मां की लाश

आशंका है कि पति ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस छानबीन के लिए मौके पर मौजूद है।

जानकारी के अनुसार, सतना शहर की सिटी कोतवाली अंतर्गत नजीराबाद में धारदार हथियार से संगीता चौधरी और उसके दो बेटों निखिल और ऋषभ चौधरी की हत्या कर दी गई जबकि पति राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया गया है।

बताया जा रहा है कि राकेश चौधरी शहर के पास ग्राम तिघरा का रहने वाला था। वह सतना में रहकर मजदूरी करता था। उसने नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कैदी प्रजापति के घर पर कमरा किराए पर लिया था। कल ही यह परिवार नजीराबाद में रहने के लिए आया था। आज सुबह कमरे में महिला और उसके बेटों की खून से लथपथ लाशें मिलीं, जबकि राकेश रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा पाया गया।

मामला संदिग्‍ध है

मौके पर पहुंचे एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्‍ध है। हर बिंदु को ध्‍यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों ने धारदार हथियार से चारों की हत्‍या की है। संगीता चौधरी के साथ ही उसके दो बेटों निखिल और ऋषभ चौधरी को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। पति राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। पुलिस को मृतक का मोबाइल मिला है लेकिन हत्या जिस हथियार से की गई वह नहीं मिला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here