Home Blog Vishnu Deo Sai: आज राजनांदगांव जाएंगे सीएम,CM साय विभागों की समीक्षा के...

Vishnu Deo Sai: आज राजनांदगांव जाएंगे सीएम,CM साय विभागों की समीक्षा के साथ अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल जानिए… 15 जून का पूरा कार्यक्रम

0

Vishnu Deo Sai: CM will go to Rajnandgaon today, CM Sai will be involved in other programs along with reviewing departments, know the full program of June 15

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज शाम को राजनांदगांव जिला के दौरे पर रहेंगे। साय शाम करीब सवा 6 बजे रायपुर से राजनांदगांव के लिए कार से रवाना होंगे। वहां पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात करीब सवा 10 बजे राजधानी लौटेंगे।
शाम को राजनांदगांव जाने से पहले सीएम आज मंत्रालय में विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। आज सीएम डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा के विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। सबसे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा करेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।
बताते चले कि सीएम साय 13 जून से लगातार विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। पहले दिन उन्‍होंने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, पशुधन विकास, मत्स्य पालन और दुग्ध महासंघ के काम-काज की समीक्षा की। कल (14 जून) को सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की थी।
समीक्षा बैठकों का यह क्रम लगाता चलेगा। अभी 3 मंत्रियों के विभागों के कामकाज की सीएम साय समीक्षा कर चुके हैं। अभी 8 मंत्रियों के विभागों की समीक्षा बची हुई है। आज गृह विभाग की होने वाली समीक्षा बैठक पर सभी की नजर रहेगा। एक तरफ राज्‍य पुलिस को नक्‍सल मोर्चो पर लगातार सफलता मिल रही है दूसरी तरफ बलौदाबाजार की घटना ने पुलिस और उसके खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Ro.No - 13759/40

सीएम साय आभार रैली को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर जाएंगे. सीएम साय राजनांदगांव के लिए शाम 6 बजे रवाना होंगे. शहर में मुख्यमंत्री आभार रैली को संबोधित करेंगे. वहीं शाम 7 बजे निजी होटल में भी आयोजित आभार सम्मेलन में सीएम साय शामिल होंगे.

भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन आज आएंगे रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर आएंगे. नितिन नबीन शाम 4 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे. वहीं शाम 6 बजे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे. दूसरे दिन कोर कमिटी, क्लस्टर प्रभारी और लोकसभा संयोजक व सह संयोजकों की बैठक लेंगे. दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक लेंगे. उसके बाद शाम 4 बजे सांसदों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में नितिन नबीन चुनाव से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे.

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद सांसद तोखन साहू आज लौटेंगे छत्तीसगढ़

बिलासपुर से सांसद बने तोखन साहू को बाद केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है. पीएम मोदी के शपथ के बाद से तोखन साहू दिल्ली में ही थे. वह आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. वह दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. भाजपा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत करेगी.

गर्मी छुट्टियां समाप्त होते ही 18 जून से शुरू होगा स्कूल प्रवेशोत्सव

बच्चों की गर्मी की छुट्टियां 18 जून को खत्म होंगी. ग्रीष्मकालीन छुट्टी समाप्त होते ही स्कूलों में प्रवेशोत्सव शुरू हो जाएगा. छत्तीसगढ़ में 18 जून से 10 जुलाई के बीच शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा. साथ ही स्कूल में नए बच्चों का शाला प्रवेश होगा. शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रवेशोत्सव को लेकर निर्देश दिए हैं.

महेश नवमी महोत्सव में सेवा कार्य आयोजन

माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी का आयोजन माहेश्वरी समाज द्वारा आज किया गया है. पिछले रविवार को रक्तदान शिविर और खेलकूद प्रतियोगिताओं से महेश नवमी महोत्सव की शुरुआत हुई. सुबह 7.30 बजे रायपुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा गुढ़ियारी में भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली जायेगी. भगवान शिव की सजीव झांकी सजायी जाएगी. पूजा के बाद संगीतमय भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा की शुरुआत होगी. शोभायात्रा का विभिन्न जगह स्वागत किया जाएगा. समाज के लोग परंपरागत परिधान मे उपस्थित होंगे और संस्कृति, विरासत का समाज के युवा वर्ग को महत्व बताएंगे. माहेश्वरी जिला सभा के अंतर्गत सभी संगठन शोभायात्रा मे सम्मिलित होकर महेश नवमी मनायेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here