Lok Sabha Election: BJP will release the second list of Lok Sabha on March 6! Consensus reached after discussion on these names, names finalized on 11 Lok Sabha seats!
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची 6 मार्च को आ सकती है। 6 मार्च को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। संभावना है कि बैठक के बाद बीजेपी आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी। इससे पहले दिल्ली में 29 फरवरी को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है और नामों पर सहमति करीब-करीब बन चुकी है। इससे पहले जल्द या कभी भी भाजपा की पहली सूची जारी हो सकती है। पहली लिस्ट में कुल 100 नामों का एलान हो सकता है।
लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी विधानसभा चुनाव वाली रणनीति अपना सकती है। बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी इस बार ज्यादातर सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगा सकती है। वहीं, पार्टी की सीनियर नेता सरोज पांडेय के कोरबा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सरोज पांडेय को बीजेपी ने इस बार राज्यसभा नहीं भेजा है जिस कारण से ये माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें लोकसभा भेज सकती है।
गुरुवार को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है। सूत्रों का दावा कि बीजेपी ने सभी 11 सीटों के लिए उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं और जल्द ही लिस्ट जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले कर सकती है।
किस सीट से कौन-कौन है दावेदार
क्रमांक लोकसभा सीट का नाम बीजेपी के संभावित उम्मीदवार
1 दुर्ग विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय
2 राजनांदगांव संतोष पांडेय, मधुसूदन यादव
3 रायपुर सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा
4 महासुमंद चुन्नीलाल साहू, अजय चंद्राकर
5 कांकेर विकास मरकाम, मोहन मंडावी
6 कोरबा सरोज पांडे, अनुराग सिंहदेव
7 सरगुजा चिंतामणि महाराज, रामसेवक पैकरा
8 जांजगीर-चांपा गुहराम अजगले, नवीन मार्कण्डेय
9 रायगढ़ गेंद बिहारी सिंह, गोमती साय
10 बिलासपुर अमर अग्रवाल, लखनलाल साहू
11 बस्तर लता उसेंडी, दिनेश कश्यप
बीजेपी खेल सकती है नया दांव
बीजेपी की राजनीति हमेशा से चौंकाने वाली रही है। सूत्रों का कहना है कि इस बार टिकट वितरण में भी बीजेपी कुछ उम्मीदवारों के नाम पर चौंका सकती है। माना जा रहा है कि ज्यादातर सीटों पर नए नाम हो सकते हैं।
विजय बघेल और सरोज पांडेय का नाम लगभग फाइनल
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने दुर्ग लोकसभा से मौजूदा सांसद विजय बघेल और कोरबा से सरोज पांडेय का नाम लगभग फाइनल कर दिया है। बीेजपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन दो नामों पर मुहर लगा दी है, बस घोषणा होना बाकी है।



