Home Blog अवैध महुआ शराब विक्रेता 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

अवैध महुआ शराब विक्रेता 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

0

📍थाना पखांजूर |
📍जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
📅 दिनांक: 27.03.2026
रामनवमी पर पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।

🔷 मुख्य बिंदु:—
🔹 ‘ऑपरेशन उजियारा’ के तहत लगातार सख्त कार्रवाई।
🔹 02 आरोपियों से 33 लीटर महुआ शराब बरामद।
🔷 घटना का संक्षिप्त विवरण:—
◽ श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर की पहल पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं नशे के विरुद्ध विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उजियारा’ संचालित किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं SDOP श्री रवि कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
🟦अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही:—
दिनांक 26.03.2026 को पखांजूर पुलिस को ग्राम मसानकट्टा पारा पेनकोड़ो निवासी विनोद हलामी अपने घर परछी में अवैध धन अर्जित करने अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल भुवन देहारी के हमराह पुलिस स्टाफ रेड कार्यवाही हेतु ग्राम मसानकट्टा पारा पेनकोड़ो मुबखीर द्वारा बताये स्थान की घेराबंदी कर 01 व्यक्ति विनोद हलामी पिता काशीनाथ हलामी उम्र 30 वर्ष एवं रमेश कोला पिता देवसु कोला उम्र 22 वर्ष निवासी निवासी ग्राम मसानकट्टा पारा पेनकोड़ो थाना पखांजूर के घर परछी को चेक करने पर आरोपी विनोद हलामी के कब्जे से दो 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन में 16 लीटर कीमती 2400 रूपये एवं रमेश कोला के कब्जे से 17 लीटर कीमती 2550 रुपए को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
🔷 *अवैध शराब बेचने वाले में गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड-*
◾ आरोपी रमेश कोला पिता देवसु कोला उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मसानकट्टा पारा पेनकोड़ो थाना पखांजूर।
◾ आरोपी विनोद हलामी पिता काशीनाथ हलामी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मसानकट्टा पारा पेनकोड़ो थाना पखांजूर।
◾ थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक क्रमश: 57, 58/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट।
👮 पुलिस टीम:–
निरीक्षक लक्ष्मण केवट, ASI पुरूषोत्तम ठाकुर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र ठाकुर, भुवन देहारी सहित थाना पखांजूर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण में पुलिस और जनता की साझा भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें:
📞 अपराधिक हेल्पलाइन: 94791-55125
👉 सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here