Home Blog एनटीपीसी सीपत में 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक हुआ योगाभ्यास

एनटीपीसी सीपत में 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक हुआ योगाभ्यास

0

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के एनटीपीसी सीपत में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आज 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन सामुदायिक भवन परिसर में किया गया। जिसमें बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी सीपत की योग शिक्षिका द्वारा योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए इनसे मिलने वाली शारीरिक एवं मानसिक फायदों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर श्री विजय कृष्ण पाण्डेय , परियोजना प्रमुख (सीपत) ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग के माध्यम से हम अपने जीवन को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। योग एवं प्राणायाम सबसे सरल अभ्यास है। अतः हम सबको योग एवं प्राणायाम नियमित रूप से करना चाहिए।
योग कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण, संगवारी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याएं, बाल भारती पब्लिक स्कूल एनटीपीसी सीपत के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं तथा नगर परिसर के कर्मचारीगण एवं परिजनों ने भाग लिया।
इससे पूर्व चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन भी किया गया, जिससे कर्मचारी व परिवार के सदस्य लाभान्वित हुए l

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here