रायगढ़। पुसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दे की पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटे भंडार से चुराया गया ट्रैक्टर पड़ोसी राज्य ओडिशा से बरामद कर लिया और साथ में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है । दरअसल, ग्राम छोटे भंडार के किसान गोविंद पटेल का ट्रैक्टर उसके घर के बाहर से 8 और 9 अगस्त की रात में चोरी हो गया जिसकी सूचना उसने 9 अगस्त को पुलिस को दी । पुसौर पुलिस ने मामले में मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए पतासाजी की । पातासाजी के दौरान चोरी गए ट्रैक्टर के ओडिशा में होने की जानकारी हुई ।ऐसे में पुलिस की टीम ने मुखबिर के माध्यम से बारगढ़ में सघन जांच कर गुरुदेव, छोटू और बलराम साहू को हिरासत में ले कर पूछताछ की । पुलिस की पूछताछ में तीनों ने ग्राम छोटे भंडार से ट्रैक्टर चुराना स्वीकार किया और बताया कि रास्ते में ट्रैक्टर के बिगड़ जाने पर ओडिशा के रायगड़ा जिले के ग्राम डागशोरदा के जंगल में खड़ा कर दिया है । मालूम हो की यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जहां से पुसौर पुलिस आरोपियों के साथ मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर बरामद कर रायगढ़ ले आई। पुसौर पुलिस के निरीक्षक रोहित कुमार बंजारे के नेतृत्व में मनमोहन बैरागी, उमाशंकर विश्वाल, ओशनिक विश्वाल, धनुर्जय बेहरा, प्रकाश गिरी और नरोत्तम यादव की भूमिका रही ।वही प्रार्थी किसान गोविंद पटेल ने पुसौर पुलिस का साधुवाद किया।


