नरहरपुर । नरहरपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जामगांव में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर और फूल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान गांव की समस्याओं और उनके निराकरण के साथ-साथ शासन की नई योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत पंचायत ही विकसित गांव का आधार है, इसलिए हर ग्रामीण को ग्राम सभाओं में हिस्सा लेकर अपनी बात रखनी चाहिए।
पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने गांव को आत्मनिर्भर और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
श्रीमती भगवती उइके (सरपंच), आनंद साहू (वरिष्ठ करा रोपण अधिकारी), हीरालाल नेताम (सचिव), सुरेश शोरी, (उपसरपंच), हरिचंद कुंवर, संजय शोरी, रोहित कुंजाम, नरेंद्र नाग, गौरव शोरी, संग्राम चौहान, अजीत नेताम, सत्येंद्र मरकाम, अमेरिका यादव, फूलमा वट्टी, देव कुमार सिन्हा, चंद्रभान शोरी, भुवनेश्वरी छाटा सहित पंचायत के समस्त निर्वाचित प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत के कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर गांव के विकास का संकल्प लिया और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की बात कही।



