*जगह जगह हुई शोभा यात्रा का आरती फूलों से स्वागत*
*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मस्तूरी नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी प्रतिमा स्वरूप पूरे नगर में शोभा यात्रा के साथ भ्रमण कराई गई।
शोभायात्रा के दौरान कीर्तन मंडलियों बैंड बाजे द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में मस्तूरी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण एवं विप्र समाज के लोग शामिल हुए और श्रद्धा भाव से भगवान परशुराम जी का गुणगान किया।
यह भव्य शोभायात्रा मस्तूरी के शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर लटेश्वर महादेव, किरारी होते हुए पुनः मस्तूरी में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और आयोजन की भव्यता में चार चांद लगाए।
*क्षत्रिय समाज ने किया भव्य स्वागत*
भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा किरारी लटेश्वर नाथ धाम पहुंचने पर ठाकुर फेकू सिंह, तामेश सिंह, तुकेश सिंह, नीतेश सिंह, बलवंत सिंह, संतोष सिंह, ननकू साहू, धनी सिंह, बाबा सिंह तथा अन्य लोगों ने आतिश बाजी फूल मालाओं मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किए।
कार्यक्रम में बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से विनय शर्मा, शिवा मिश्रा, धर्माचार्य प. दुर्गेश शर्मा,ज्ञान अवस्थी, सुधांशु मिश्रा, साथी सुदेश दुबे,छुट्टू अवस्थी विनय अवस्थी ,लक्ष्मी नारायण अवस्थी, धनंजय तिवारी, प्रभात अवस्थी, पिंकू अवस्थी,प्रकाश अवस्थी, नील कमल शर्मा,सुरेश दूबे राजा अवस्थी, नरेंद्र त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, शंकर लाल तिवारी, किशोर तिवारी, भगवती शुक्ला, सोनू तिवारी, संजीव पांडेय, अमित पांडेय, दिलीप शर्मा, दिलीप पाण्डेय प्रमोद शर्मा,रिंकू त्रिपाठी, हेमंत तिवारी, विनोद शर्मा, देवी शंकर मिश्रा , संतोष शुक्ला, अमित तिवारी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, रामेश्वर मिश्रा, राजा चौबे, सागर चौबे,विशाल मिश्र, सुरेन्द्र शर्मा, आलोक चतुर्वेदी,रमेश शर्मा, भीष्म तिवारी, बसंत शुक्ला, पुत्तन दुबे,विनोद शुक्ला, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, और पूरा मस्तूरी नगर जयकारों से गूंज उठा। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव ने एक बार फिर समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश दिया। अंत में भगवान परशुराम जी की भव्य आरती की गई, जिसमें विप्र समाज ने आरती का नेतृत्व किया और सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान का आशीर्वाद लिया।



