Home Blog जनपद पंचायत विकास निधि योजनांतर्गत 103.20 लाख रूपये जारी

जनपद पंचायत विकास निधि योजनांतर्गत 103.20 लाख रूपये जारी

0

103.20 lakh rupees released under District Panchayat Development Fund Scheme

उत्तर बस्तर कांकेर 02 जून 2025/ वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद पंचायत विकास निधि योजनांतर्गत कुल 01 करोड़ 03 लाख 20 हजार रूपये की राशि जारी की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि प्राप्त आबंटन की राशि जनपद पंचायत सदस्यों के अनुसार अध्यक्ष हेतु 02 लाख रूपये, उपाध्यक्ष हेतु 01 लाख 20 हजार रूपये एवं प्रति सदस्यों हेतु 80 हजार रूपये के मान से जारी की गई है। प्राप्त आबंटन की राशि के अनुसार विकासखण्ड अंतागढ़ के लिए 12 लाख रूपये, भानुप्रतापपुर के लिए 12 लाख 80 हजार रूपये, चारामा हेतु 15 लाख 20 हजार रूपये, दुर्गूकोंदल के लिए 10 लाख 40 हजार रूपये, कांकेर हेतु 14 लाख 40 हजार रूपये, कोयलीबेड़ा के लिए 21 लाख 60 हजार रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए 16 लाख 80 हजार रूपये जारी किए गए हैं।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here