Miscreants rammed tractor, crushed sand mafia ASI to death in Shahdol, two accused arrested, murder case registered
मध्यप्रदेश के शहडोल में रेत माफियाओं ने एएसआई की टैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। एएसआई अवैध रेत खनन की सूचना पर माफियाओं को पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। मृतक पुलिसकर्मी का नाम महेंद्र बागरी था।
दरअसल, शनिवार की रात ब्यौहारी थाना को सूचना मिली कि ग्राम खढौली गांव में जमोड़ी निवासी राज रावत उर्फ विजय रेत का अवैध खनन कर रहा है। इसी सूचना पर ब्यौहारी थाना के एएसआई महेंद्र बागरी और एएसआई गया प्रसाद मौके के लिए निकले थे। रेट माफियाओं ने पुलिस को देखकर टैक्टर को तेज रफ्तार से भगाने की कोशिश की। इसी बीच माफियाओं ने एएसआई बागरी के उपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में मौके पर ही एएसआई की मौत हो गई।
घटना स्थल पर एएसआई को रौंदने के बाद ट्रैक्टर चालक राज रावत वाहन से कूद गया। जिस वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक पुल में जाकर गिर गया। शहडोल पुलिस ने पहले ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया। उसके बाद रेत चोरी के लिए पायलेटिंग कर रहे युवक आशुतोष सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आशुतोष सिंह ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र सिंह का बेटा है। महेंद्र बागरी ब्यौहारी थाने में पदस्थ थे। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
ट्रैक्टर ड्राइवर और एक अन्य गिरफ्तार
एएसआई बागरी की हत्या के मामले में मोहन सरकार सख्त दिखाई पड़ रही है। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर ड्राइवर विजय और एक अन्य आरोपी आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी सुरेंद्र सिंह की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस ने इस मामले में हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
ब्यौहारी में ही 5 महीने पहले पटवारी को भी कुचल दिया था
शहडोल में रेत माफिया की दबंगई इतनी बढ़ गई है कि पांच महीने पहले एक पटवारी को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया था।
जिनकी बाद में मौत हो गई थी। यह पटवारी भी ब्योहारी में ही पदस्थ थे। बताते हैं तत्कालीन कलेक्टर के आदेश पर पटवारी प्रशांत सिंह अवैध खनन और रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।
पटवारी भी अभियान के तहत कार्रवाई में लगे थे
जानकारी के मुताबिक पटवारी प्रशांत सिंह के साथ भी ब्यौहारी में ही 26 नवंबर 2023 की रात को बारदात हुई थी।वे रात करीब 11 बजे भोपाल से 565 किमी पूर्व में सोन नदी के किनारे स्थित गोपालपुर गांव में कार्रवाई के लिए गए हुए थे।
इसी दौरान उनके साथ ये घटना हुई थी।
तत्कालीन कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया था कि 23 नवंबर को अवैध खनन और रेत के परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया था।
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सिधी जिले की सीमा के पास गोपालपुर गांव में तीसरे दिन हुई थी।।
उस समय भी पटवारी ने रुकने को कहा तो ड्राइवर ने ट्रैक्टर से कुचल दिया था
पटवारी प्रशांत ने भी ट्रैक्टर ड्राइवर को रुकने को कहा था जिसके उसने उसे टक्कर मार दी और जानबूझकर उसके शरीर के ऊपर से ट्रैक्टर निकाल दिया।
इससे प्रशांत की सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में बाद में ट्रैक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा और मालिक नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
मुरैना में आईपीएस नरेंद्र कुमार की घटना को आज तक नहीं भुले लोग
इसके पहले 2012 में एक आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार को मुरैना जिले में अवैध रेत माफिया के एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया था।
उन्होंने ने भी ट्रैक्टर ड्राइवर को रोकने का प्रयास किया था। उसी दौरान वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए थे और उनकी मौत हो गई थी
चलते ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हुआ चालक
बताया जा रहा है कि ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी बीती रात को 1 से 2 बजे के करीब वारंटी पकड़ने के लिए बड़ौली गांव गए हुए थे और उनके साथ दो अन्य पुलिसकर्मी भी थे. वह स्थाई रूप से बने हेलीपैड के नजदीक पहुंचे ही थे कि तभी सामने से रेत का अवैध परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर मिल गया. ट्रैक्टर अवैध रेत से लदा था. ट्रैक्टर को आता देख ASI महेंद्र बागरी ने अपने दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक नहीं रुका और चलते ट्रैक्टर को छोड़कर चालक गाड़ी से कूद गया. फिर देखते ही देखते ट्रैक्टर ASI पर चढ़ गया. जिसकी वजह से मौके पर ही ASI की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले भर के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं.
शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक
गौरतलब है कि शहडोल जिले में इससे पहले भी रेत माफियाओं के द्वारा की गई इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही रेत माफियाओं ने देवलोंद थाना क्षेत्र में एक पटवारी को ही ट्रैक्टर से कुचल दिया था और अब एक ASI को ही रेत माफियाओं ने मार दिया. घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और इस मामले पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दो लोग गिरफ्तार
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहडोल जोन के ADGP डीसी सागर का कहना है कि ”ये घटना अत्यंत हृदय विदारक है इस घटना में ब्यौहारी में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी और उनके दो अन्य साथी अपने निजी वाहन में स्थाई वारंटी के पकड़ के लिए निकले थे. रास्ते में उन्हें तेज और लापरवाह तरीके से पपौन्ध की ओर से आते हुए गाड़ी दिखाई दी. जिसको उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर नहीं रुका और गाड़ी का चालक एएसआई को टक्कर मार दी और ट्रैक्टर पुलिया के नीचे गिर गया. इस पूरे मामले में ट्रैक्टर के चालक पर मुकदमा कायम हुआ है. कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. तीसरा जो ट्रैक्टर ट्राली का मालिक है वो अभी फरार है, पुलिस ने उस पर 30 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया है”.



