*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।एसडीएम एवं तहसील कार्यालय परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अधिवक्ता संघ मस्तूरी ने एसडीएम प्रवेश पैकरा को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही कार्यालय परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाने मांग की तहसील अधिवक्ता संघ मस्तूरी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संरक्षक राजकिशोर पांडेय व अध्यक्ष दिलीप शर्मा के साथ अनुविभागीय अधिकारी प्रवेश पैकरा से न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं व पक्षकारों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए समस्याओं के जल्द समाधान के लिए आवेदन पत्र देकर निवेदन किया।
आवेदन में अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील मुख्यालय में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों के मूलभूत सुविधाओं को निरंतर उपेक्षित किया जा रहा है। न्यायालय परिसर में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आने वाले पक्षकारों जिनमें दिव्यांग, बुजुर्ग, महिलाएं तथा उनके साथ बच्चे भी होते हैं, जिनके लिए बैठने की कोई शेड या छायादार स्थान नहीं है, न ही फर्नीचर की व्यवस्था है। गर्मी और बरसात में पक्षकार भटकने के लिए विवश होते हैं, साथ ही गर्मी में पक्षकारों के पीने के लिए शुद्ध पानी की कोई व्यवस्था नहीं साथ ही अधिवक्ता संघ ने दिखाया कि परिसर में बाथरूम तो है लेकिन वहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं वकीलों के बैठने के जगह में शेड जर्जर हो जाने के कारण वकीलों तथा लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
एसडीएम प्रवेश पैकरा ने वकील संघ के आवेदन पर कहा कि समस्या को जल्द दूर करने की बात कही।



