*यदुवंशियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान सम्मान सूर्या*
*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महमंद( लाल खदान)में रावत नाच महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया,सबसे पहले अतिथियों द्वारा श्री हनुमान मंदिर में जाकर श्रीफल अर्पित कर हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किए तथा मंच में श्री राधा कृष्ण जी की छायाचित्र पर पुष्प हार पहनाकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया, आसपास से आए हुए यदुवंशियों ने शानदार अपने शौर्य एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया यदुवंशी भाई के श्रृंगार के साथ भाव से भरे हुए थे, अलग ही नजारा उत्साह का दिख रहा था।
*ये रहे विजेता*
ग्राम पंचायत महमंद के 54 वे रावत नाच महोत्सव में प्रथम पुरस्कार सीलपहरी 15000/ , द्वितीय पुरस्कार खमतराई 11000/, तृतीय पुरस्कार भरनी 9000/ चतुर्थ पुरस्कार चकरभाठा 7000/ पंचम पुरस्कार नगपुरा 5000/ एवं रनिंग शील्ड दिया गया सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन-तीन हजार रुपए सभी आए हुए प्रतिभागियों को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जिला पंचायत सभापति अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल जनपद अध्यक्ष बिल्हा रामकुमार कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सभापति जागरण कश्यप, विधायक प्रतिनिधि उमेश गौराहा, ग्राम पंचायत महमंद सरपंच पूजा विकी निर्मलकर जनपद सदस्य रामादेवी मौर्य, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली यादव समाज प्रमुख सीना यादव, दिलहरण यादव, बाबूलाल यादव, नीरू यादव, दिलीप यादव अभिलेश यादव जितेंद्र राय, बीपी सिंह, मुकेश राव, मनोज सिंह ठाकुर, सरपंच धूमा विवेक पटेल अमित रजक,ओम प्रकाश सूर्या, दीपक साहू, आकाश निषाद, माधव साहू,राम टंडन, गैंगे निर्मलकर,कुलदीप रजक, वेदराम निर्मलकर अशोक साहू देलू निषाद, रामायण यादव, ललन सूर्यवंशी,मनहरण सतनामी, रामफल यादव, संजय सूर्यवंशी, शैलेंद्र तिवारी, छगन साहू, राकेश सूर्यवंशी, कल्लू यादव,राजकुमार यादव, पहलाद रजक, महेश्वर साहू, बजरंग, दुर्गेश,योगेश सूर्या, भुरू निषाद, टीकाराम यादव, सतीश यादव,, किशन यादव, विक्रम रजक, सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जन के साथ युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अनु.जिला अध्यक्ष एवं सभापति चंद्र प्रकाश सूर्या ने यदुवंशियों को को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने हमारे क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया हम आप लोगों के आभारी है।
कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए बधाई दिए।



