🟪 बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।
🟪 अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर महिलाओं एवं छात्राओं को ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया से कराया गया अवगत।
👮♂️ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में ,ASP श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में, सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक( IUCAW ) के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम कांकेर द्वारा पंडरीपानी, लाल माटवाड़ा एवं अभिनव कोचिंग क्लास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
🟪कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को शराब सेवन से परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली जनहानि, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही इन अपराधों से बचाव के उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।
🟪महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को “अभिव्यक्ति ऐप” की जानकारी देते हुए इसकी कार्यप्रणाली, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं सुरक्षा संबंधी उपयोगिता समझाई गई। इसके साथ ही अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।
🟪कार्यक्रम में कांकेर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थापित शिकायत पेटियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाएं एवं आमजन इसके माध्यम से अपनी समस्याओं अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना गोपनीय रूप से दे सकते हैं।
🟪इसके अतिरिक्त गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के सुरक्षित उपयोग के उपायों पर जानकारी दी गई। महिला रक्षा टीम द्वारा छात्राओं एवं बच्चों को सेल्फ डिफेंस का डेमो देकर स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
📍 कांकेर पुलिस की अपील :
सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें, नशे से दूर रहें एवं यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा शिकायत की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 9479155925 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से दें।



