Home Blog रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल...

रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार

0

296 permanent warrants were executed in a special operation by Raigarh police, several warrants including a murderer who was hiding for 20 years were arrested

रायगढ़  । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले भर में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए 4 मई से 18 मई 2025 तक 15 दिवसीय चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस अवधि में विभिन्न थानाक्षेत्रों से कुल 296 स्थायी वारंटियों की तामिली की गई, जिनमें कई आरोपी वर्षों से फरार चल रहे थे और कानून से बचते फिर रहे थे।

Ro.No - 13759/40

अभियान के दौरान थाना चक्रधरनगर के एक चर्चित प्रकरण में हत्या के आरोपी संतोष कहार को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2005 के अपराध क्रमांक 52/2005 में दोषसिद्ध होकर कारावास की सजा काट रहा था। वह पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं लौटा था और करीब 20 वर्षों से फरार था। पुलिस की टीम ने उसे इस विशेष मुहिम के तहत पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य आरोपी पर वर्ष 2007 के धोखाधड़ी के मामले क्रमांक 1678/2007 में वारंट लंबित था, जिसे भी गिरफ्तार किया गया। चौकी खरसिया के वर्ष 2007 के गृहभेदन (अपराध क्रमांक 255/2007), थाना खरसिया के 2009 के धोखाधड़ी (क्रमांक 278/2009), पुसौर थानाक्षेत्र के वर्ष 2013 के छेड़खानी (क्रमांक 102/2013), चौकी खरसिया और थाना घरघोड़ा के वर्ष 2015 के नकबजनी मामलों के आरोपी भी इस अभियान में गिरफ्त में आए। कई फरार आरोपी अन्य जिलों और प्रदेशों से भी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री पटेल स्वयं प्रतिदिन इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उनके नेतृत्व में जिला पुलिस की टीमों ने तालमेल के साथ कार्य करते हुए अभियान को निर्णायक रूप से अंजाम दिया। अभियान में सर्वाधिक तामिली थाना जूटमिल द्वारा की गई, जहां 35 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद थाना चक्रधरनगर द्वारा 28, थाना घरघोड़ा ने 25 और धरमजयगढ़ ने 24 वारंट तामिल किए। अन्य थानों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विशेष अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया है। इस कार्रवाई ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही आमजन में पुलिस की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का भी संदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here