Home Blog विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

0

MLA, Municipality President inspected the sewerage treatment plant

कांकेर। कांकेर विधायक आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, कलेक्टर कांकेर नीलेश कुमार महादेव क्षीर सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर हरेश मंडावी के द्वारा कांकेर शहर से निकलने वाले गंदे पानी के उचित निपटान किये जाने हेतु बनाये गए सिवरेज उपचार संयन्त्र (एस. टी. पी.) का निरिक्षण किया गया । विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि जल्द ही गंदे पानी से शहर वासियों को छुटकारा मिलेगा । एसटीपी निरीक्षण पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि जल्द ही मुक्तिधाम का भी कायाकल्प होगा । मुक्तिधाम में जो भी जरूरत है सारे संसाधन का प्रबंध किया जाएगा ।
इस अवसर पर पार्षद टिकेंद्र ठाकुर, वीरू साहू, नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here