Home Blog शासकीय पॉलिटेक्निक में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय पॉलिटेक्निक में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का आयोजन

0

Tribal pride memorial program organized in Government Polytechnic

जनजातीय संस्कृति को संरक्षित रखने पर जोर दिया

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर, 24 अक्टूबर 2024/ रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर 23 अक्टूबर को जनजाति गौरव स्मृति कार्यक्रम शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर एवं शासकीय शिक्षा महाविद्यालय; कांकेर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री अजय मंडावी, मुख्य वक्ता श्री भूपेंद्र नाग एवं श्री अजितेश दत्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री नाग ने अपने उद्बोधन में जनजातीय समाज के गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, कला एवं चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में जनजातीय समाज की भूमिका से अवगत कराते हुए जनजातीय संस्कृति को संरक्षित रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक कांकेर एवं शिक्षा महाविद्यालय कांकेर के विद्यार्थियों द्वारा जनजाति समाज की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक कांकेर के प्राचार्य श्री काजल राय, शिक्षा महाविद्यालय कांकेर की प्राचार्य डॉ. पूर्वा शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here